{"_id":"5efdcf089965162e233a328e","slug":"mother-of-senior-congress-leader-dr-chandresh-upadhyay-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय की माता का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय की माता का निधन
Thu, 02 Jul 2020 05:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Jul 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की माता चंद्रावती की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और ऑर्थोसर्जन डॉ. चंद्रेश उपाध्याय की माता चंद्रावती का बुधवार देर रात आकिस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलने पर उनके खरगवार गांव स्थित आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
डॉ. चंद्रेश के अनुसार 71 वर्षीय माता चंद्रावती स्वस्थ थीं, बुधवार देर रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, इलाज का प्रयास करते उसके पहले ही उनकी सांसें थम गईं। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मां चंद्रावती की मृत्यु पर उनके पुत्र उमेश उपाध्याय, डॉ. अवधेश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय और डॉ. चंद्रेश उपाध्याय और बेटी शैलेश शोकग्रस्त हैं। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहैल, अनिल सिंह सहित पक्ष, विपक्ष के जनप्रतिनिधि और नेताओं का दिनभर आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन