फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother-in-law was murdered in Gorakhpur for opposing the immoral relationship of daughter-in-law, arrested

गोरखपुर: बहू के अनैतिक संबंध का विरोध करने पर की गई थी सास की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Jul 2021 09:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Jul 2021 09:27 AM IST
सार

एक जुलाई को शव मिलने के बाद मृतका के पति ने बहू और गीडा के जीतपुर निवासी गोविंद पर संदेह जाहिर करते हुए दी थी तहरीर।

विज्ञापन
Mother-in-law was murdered in Gorakhpur for opposing the immoral relationship of daughter-in-law, arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में भानमती की हत्या बहू के अनैतिक संबंधों का विरोध करने के चलते की गई थी। पुलिस ने मंगलवार को हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है। भानमती की लाश खजनी इलाके के तालनवर कुडई माई स्थान के पास एक जुलाई को मिली थी। पुलिस ने आरोपी गोविंद को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक जुलाई को शव मिलने के बाद भानमती के पति ने बहू और गीडा के जीतपुर निवासी गोविंद पर संदेह जाहिर करते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया था और आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि बरडाड बाजार के पास गोविंद मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।
विज्ञापन


इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पूछताछ में आरोपित ने वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल फावड़े का बेट बरामद कर लिया है। हत्या की साजिश में बहू की भूमिका की भी तहकीकात की जा रही है। की गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मौर्या, सिपाही अशोक चौधरी, अजय कुमार, महिला सिपाही अमीषा सिंह शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed