फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother came to save son beaten to death in Gorakhpur

गोरखपुर में हत्या: बेटे को बचाने पहुंची मां को पीटकर मार डाला, पुरानी रंजिश में पट्टीदारों ने की वारदात

Mon, 04 Dec 2023 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजालाब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजालाब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Dec 2023 10:45 AM IST
सार

आरोप है कि शनिवार रात सचिन अपने बरामदे में मोबाइल फोन पर कोई वीडियो देख रहा था। इसी दौरान मुकेश आकर सचिन का गला दबाने लगा। शोर सुनकर बच्चे की मां कुसुम बचाने गई तो मुकेश व दयाशंकर ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Mother came to save son beaten to death in Gorakhpur
कुसुम। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बर्रोही गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश में पट्टीदारों ने 10 साल के बच्चे की गला दबाने की कोशिश की। अपने बेटे को बचाने पहुंची मां की पट्टीदारों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। ससुर को मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। गांव में एहतियातन पीएसी लगा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, बर्रोही गांव निवासी रामजी (65) का बेटा हरिश्चंद्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। रामजी अपनी बहू कुसुम (40) और 10 साल के पौत्र सचिन के साथ गांव में रहते हैं। पट्टीदार मुकेश के परिवार से लंबे समय से उनका विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में एक ही पटरी पर आगे-पीछे दौड़ेंगी ट्रेनें, लोको पायलट को अब तीन नहीं, दिखेंगे चार सिग्नल

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार रात सचिन अपने बरामदे में मोबाइल फोन पर कोई वीडियो देख रहा था। इसी दौरान मुकेश आकर सचिन का गला दबाने लगा। शोर सुनकर बच्चे की मां कुसुम बचाने गई तो मुकेश व दयाशंकर ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी। ससुर रामजी को भी पीट दिया।

इसे भी पढ़ें: एम्स में खुलेगा मिल्क पार्लर, मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी सुविधा

आरोपियों की ओर से उनके परिवार के रामबुझ, आकाश, विकास, पुष्पा देवी व पवन कुमार भी आ गए और फिर घर में घुसकर मारपीट करने लगे, जिससे बहू को दोबारा चोट लगी और जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। पड़ोसी की मदद से घटना की जानकारी होने पर रामजी के दामाद धर्मेंद्र पहुंचे और फिर दोनों को लेकर पीएचसी उरुवा गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल ले जाते समय कुसुम की मौत हो गई। रामजी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सीओ खजनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed