{"_id":"615c8c898ebc3e61eb247eeb","slug":"mother-and-son-dies-as-they-drowns-while-bathing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: डूब रहे बेटे को बचाने के प्रयास में डूबी मां, स्थानीय तैराकों के सहयोग से निकाले गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: डूब रहे बेटे को बचाने के प्रयास में डूबी मां, स्थानीय तैराकों के सहयोग से निकाले गए शव
Tue, 05 Oct 2021 11:04 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:04 PM IST
सार
काफी देर बाद ग्रामीणों ने कृष्णा को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से उसकी मां राजकुमारी के शव को भी बाहर निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के बेबहना गांव में गांव के पास मनोरमा नदी से निकले नाले में नहाने गए 14 वर्षीय बालक व उसकी मां की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने स्थानीय तैराकों के सहयोग से दोनों के शव को पानी से बाहर निकाला।
बेवहना गांव के पास से होकर मनोरमा नदी से निकले नाले में काफी पानी भरा हुआ है, जहां आसपास गांव के बच्चे नहाने जाते हैं। बेवहना गांव के पास मंगलवार को राम अवतार का 12 वर्षीय बेटा कृष्णा अपनी फुफेरी बहन के साथ नहाने गया था। नहाते समय दोनों गहरे पानी में डूबने लगे।
आसपास के बच्चों ने उन्हें डूबते देख गुहार लगाई तो कृष्णा की मां राज कुमारी (35 वर्ष) पहुंच गई। बच्चों को को डूबते देख वह भी नाले में बचाने के लिए कूद पडी। पानी का बहाव तेज होने से वह भी गहरे पानी में लापता हो गई। ग्रामीणों ने बालिका को सुरक्षित नाले से निकाल लिया। मगर मां-बेटे का पता नहीं चला।
विज्ञापन
काफी देर बाद ग्रामीणों ने कृष्णा को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से उसकी मां राजकुमारी के शव को भी बाहर निकाला। एक साथ डूबने से बेटे और मां की मौत की सूचना पर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।