फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother and son died due to fire in shop due to cylinder pipe leak at siddharthnagar

आग का कहर: सिलिंडर की पाइप लीक होने से दुकान में लगी आग, मां-बेटे की मौत

Thu, 29 Jul 2021 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Jul 2021 11:11 AM IST
सार

पकौड़ी बनाते समय सिलिंडर की पाइप लीक होने से हुआ हादसा। शोहरतगढ़ क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Mother and son died due to fire in shop due to cylinder pipe leak at siddharthnagar
रोते- बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डोहरिया खुर्द चौराहे पर स्थित चाय की दुकान में बुधवार शाम पकौड़ी बनाते समय गैस सिलिंडर की पाइप लीक होने से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि मां और पांच वर्ष के बेटे की झुलसने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के डोहरिया खुर्द गांव निवासी राममिलन की चौराहे पर निजी मकान में चाय पानी की दुकान है। बताया जा रहा है कि उनकी बहू प्रियंका (26) नितेश (28) नाती विराट (5) अंकुश (3) दुकान पर थे। बुधवार को प्रियंका गैस चूल्हे पर पकौड़ी बना रही थी। उस वक्त विराट और अंकुश भी वहीं थे। तभी अचानक गैस पाइप लीक होने आग लग गई। 
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। राम मिलन और नितेश ने तीनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे अंकुश को ही बचा पाए। प्रियंका और विराट की आग में जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन दल ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। यह घटना देखकर आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मां और बेटे का शव देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। 


घटनास्थल पर पति नितेश अपने पुत्र अंकुश से लिपट कर फुट फुट कर रो रहे थे। शोहरतगढ़ के एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मां और बेटे के शवों का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed