फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than one lakh 95 thousand will get employment from 328 industries

GIS 2023: मुकेश अंबानी ने लिया गोरखपुर का नाम, तो तालियों से गूंज उठा हॉल

Sat, 11 Feb 2023 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Feb 2023 10:05 AM IST
सार

सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर आज विकास की नई ऊचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री की सोच है कि प्रदेश के सभी शहरों का विकास हो और प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाया जाए। उन्होंने उद्यमियों से निवेश करने की अपील की। कहा कि सरकार और प्रशासन उद्यमियों का पूरा सहयोग करेगी।

विज्ञापन
More than one lakh 95 thousand will get employment from 328 industries
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का सजीव प्रसारण एनेक्सी भवन सभागार में शुक्रवार को किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में समिट का उद्घाटन जैसे ही किया वैसे ही पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उद्यमियों से लेकर अधिकारियों की जुबां पर केवल उद्योग और रोजगार की चर्चा रहीं। हर कोई जिले में विकास के रोडमैप के बारे में एक-दूसरे से गुफ्तगू करते रहे।

विज्ञापन


बताया गया कि जिले में 328 उद्योगों के माध्यम से 76 हजार करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है। इसमें लगभग एक लाख 95 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इस बीच जिला स्तर पर 50 करोड़ तक के निवेश करने वाले सुधीर यादव, अम्बर जावेद, हरिकृष्णा, गौरव सिन्हा, आनन्दवर्धन त्रिपाठी, राम प्रवेश शर्मा, कुनाल श्रीवास्तव, नितेश कुमार अग्रवाल और मोहम्मद अल्ताफ को मेमोरेंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग (एमओयू) की प्रति प्रदान की गई।
विज्ञापन


सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर आज विकास की नई ऊचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री की सोच है कि प्रदेश के सभी शहरों का विकास हो और प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाया जाए। उन्होंने उद्यमियों से निवेश करने की अपील की। कहा कि सरकार और प्रशासन उद्यमियों का पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों के साथ देख रही है। उसी प्रकार देश एवं विदेश भी उत्तर प्रदेश की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। गोरखपुर में चार विश्वविद्यालय के साथ फोरलेन सड़कें हैं। यहां पर 14 उड़ानों के माध्यम से बेहतर वायु कनेक्टिविटी भी है। इस मौके पर विधायक महेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, सरवन निषाद, डीएम कृष्णा करूणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

 

मुकेश अंबानी ने लिया गोरखपुर का नाम

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोलन एनर्जी से लेकर कई योजनाओं के निवेश के बारे में बताया। इस बीच उन्होंने गोरखपुर का नाम लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से प्रदेश से लेकर गोरखपुर तक विकास हो रहा है। इस पर तालियों से एनेक्सी भवन का हॉल गूंज उठा।     

स्टाल रहे आकर्षण का केंद्र  
एनेक्सी भवन के हाल के बाहर छह उद्योगों के स्टाल भी लगाए गए थे, जो आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें लक्ष्मी सुपर मार्केट की ओर से मोटे अनाज की प्रदर्शनी लोगों को खूब भाई। इसके अलावा सेवा निकेतन का खादी के कपड़े लोगों ने खूब पसंद किए। बुनकर सहकारी स्मृति लिमिटेड ने भी खादी से बने परिधान की प्रदर्शनी लगाई। वहीं, टेराकोटा की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

ये हैं प्रमुख निवेश प्रस्ताव
- ग्रीन अमोनिया प्लांट के लिए मेसर्स अवाडा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (निवेशक प्रवीण गोलाश) की तरफ से 22500 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन -1500
- पेपर मिल प्रोजेक्ट के लिए आरजी स्ट्रेटजी ग्रुप (निवेशक प्रवीण गोयल) की तरफ से 2935 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 2200
- कांडला-गोरखपुर एलपीजी पाइप लाइन के लिए इंडियन आयल कार्पोरेशन (निवेशक संजीव कक्कड़) की तरफ से 1800 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 50
- सोलर एनर्जी पार्क के लिए आरजी स्ट्रेटजी ग्रुप (निवेशक प्रवीण गोयल) की तरफ से 1772 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 1200
- बांस आधारित उत्पाद के लिए आर्टिजन एग्रोटेक (निवेशक देबोपम मुखर्जी) की तरफ से 1400 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 8300
- एथेनाल और डिस्टलरी के लिए केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड (निवेशक विनय कुमार सिंह) की तरफ से 1200 करोड़। रोजगार सृजन - 700
-कार्बोनेटेड ड्रिंक, फ्रूट पल्प प्लांट के लिए वरुण वेवरेजेज (निवेशक कमलेश कुमार जैन) की तरफ से 1071 करोड़। रोजगार सृजन - 250
-इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट विस्तार के लिए अंकुर उद्योग (निवेशक निखिल जालान) की तरफ से 700 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 800
- रेसिडेंशियल डेवलपमेंट के लिए केके कंस्ट्रक्शन (निवेशक जगदीश आनंद) की तरफ से 600 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 600
- टेक्निकल टेक्सटाइल के लिए केअर प्राइवेट लिमिटेड (निवेशक गौरव बथवाल) की तरफ से 500 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 2000
- ट्रांसपोर्टेशन बिजनेस के लिए इंडियन टेकर्स (निवेशक नौशाद अहमद) की तरफ से 400 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 40
- आयरन एंड स्टील इंडस्ट्री के लिए जालान उद्योग लिमिटेड (निवेशक ओम प्रकाश जालान) की तरफ से 400 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 600
- ग्रेन प्लांट आदि के लिए इंडिया ग्लाइकोल लिमिटेड (निवेशक सुनील मिश्रा) की तरफ से 400 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 1200
- कैंसर हॉस्पिटल के लिए हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मारक समिति (निवेशक रसेंदु फोगला) की तरफ से 325 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 750
- ट्रांसपोर्टेशन एंड वेयर हाउसिंग के लिए मेडलियन ट्रान्सलिंक (निवेशक संतोष कुमार-जगदीश दूबे) की तरफ से 300 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 350
- फाइव स्टार होटल के लिए एडी एस्टेट डेवलपर्स (निवेशक शोभित मोहन दास) की तरफ से 300 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 600
- टेक्सटाइल पार्क के लिए एबीएआर पेट्रो प्रोडक्ट्स (निवेशक अशोक कुमार शॉ) की तरफ से 300 करोड़। रोजगार सृजन - 2000
-टेक्सटाइल यूनिट के लिए जालान पालिटेक्स लिमिटेड (निवेशक कविता जालान) की तरफ से 250 करोड़। रोजगार सृजन - 2750
- 250 बेडेड मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए रिजेंसी हास्पिटल लिमिटेड (निवेशक अतुल कपूर) की तरफ से 200 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 1200
- हैवी इंजीनियरिंग प्लांट के लिए आरबीएम इंफ्राकान (निवेशक जय बजरंग मणि त्रिपाठी) की तरफ से 200 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 500
- प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड (निवेशक राजीव खट्टर) की तरफ से 200 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन -200
- हास्पिटल एंड पैरा मेडिकल इंस्टिट्यूट के लिए सेंट्रल एकेडमी एजुकेशनल सोसाइटी (निवेशक सृंजय मिश्रा) की तरफ से 200 करोड़। रोजगार सृजन - 2025
- ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट के लिए रुद्रा गैस इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (निवेशक कुश पटेल) 200 करोड़। रोजगार सृजन -100
- रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए एश्प्रा लाइफ स्पेस (निवेशक अतुल सराफ) की तरफ से 200 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 100
- रीसाइक्लिंग टेक्नोलाजी के लिए एसडी इकोस्फीयर प्राइवेट लिमिटेड (निवेशक विनय अग्रवाल) की तरफ से 158 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 300
- बस बाडी फैब्रिकेशन प्लांट के लिए कीर्ति इंटरप्राइजेज (निवेशक अरुणेश शाही) की तरफ से 150 करोड़ रुपये। रोजगार सृजन - 125

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed