फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 300 schools with fewer than 50 students have been identified in the district. 200 teachers will be sent to new schools by May 20th.

Gorakhpur News: अनुभवी शिक्षक बढ़ाएंगे छात्र संख्या, कम नामांकन वाले स्कूलों में होगी तैनाती

Wed, 13 May 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 13 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
More than 300 schools with fewer than 50 students have been identified in the district. 200 teachers will be sent to new schools by May 20th.
गोरखपुर। जिले में अब कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों में अनुभवी शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों की पहचान की है जहां छात्रों की संख्या 50 से कम है। जिले में इस तरह के 300 से ज्यादा स्कूल चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि संबंधित स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता और छात्र संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक शिक्षक 18 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 19 मई को शिक्षकों का चयन वरीयता क्रम और अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की योजना है कि 20 मई तक करीब 200 अनुभवी शिक्षकों को नए विद्यालयों में भेज दिया जाए। इन शिक्षकों की जिम्मेदारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने, पढ़ाई का स्तर सुधारने और अभिभावकों को जागरूक करने की होगी अनुभवी शिक्षकों की तैनाती से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि छात्र संख्या बढ़ाने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अनुभवी शिक्षकों की मदद से स्कूलों में बेहतर माहौल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed