कोरोना पर वार: 23 हजार से अधिक को लगी वैक्सीन, अब प्रधान दूर करेंगे भ्रांतियां
गोरखपुर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। जो लोग भी अभी टीकाकरण से वंचित हैं वह बूथों पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को टीकाकरण के लिए 229 बूथ बनाए थे। इन बूथों पर 23018 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बूथों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है जिसका नतीजा यह है कि अब बूथों पर भीड़ कम हो रही है।
विभाग के लिए राहत की बात यह है कि दूसरी डोज वाले लोग भी टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। सोमवार को हुए टीकाकरण में 17296 लोगों को कोविड की दूसरी डोज लगाई गई है जबकि 5722 लोगों को पहली डोज लगाई गई है।
गोरखपुर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। जो लोग भी अभी टीकाकरण से वंचित हैं वह बूथों पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं।
डीएम ने प्रधानों को पत्र लिखकर की अपील
गोरखपुर में कोविड वैक्सीन के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही उनके बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए डीएम विजय किरन आनंद ने सभी प्रधानों से अपील की है। उन्होंने प्रधानों को पत्र लिखकर टीकाकरण से जुड़े 11 बिंदुओं के संबंध में प्रत्येक ग्रामीण को जागरूक करने के लिए कहा है। पत्र के वितरण की जिम्मेदारी पंचायतीराज कार्यालय निभा रहा है। सोमवार को डीपीआरओ ने संबंधित एडीओ पंचायतों को डीएम का पत्र सौंपा। ये एडीओ पंचायत, प्रधानों तक डीएम का पत्र पहुंचाएंगे।
डीएम का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की तीसरी लहर का प्रसार नहीं हो इसके लिए एकमात्र उपाय टीकाकरण है। इससे लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में 15 जनवरी से यह टीका लगाया जा रहा है मगर जिले में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्रथम व द्वितीय डोज का टीकाकरण नहीं हो सका है। टीके को लेकर लोगों में कुछ भ्रांतियां भी हैं जिसे दूर किया जाना जरूरी है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है, जिसमें प्रधानों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।