फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 15,000 people traveled using the free bus service.

Gorakhpur News: मुफ्त बस सेवा में 15 हजार से ज्यादा लोगों ने की यात्रा

Sun, 30 Aug 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
More than 15,000 people traveled using the free bus service.
गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और उनके एक सहयात्री के लिए शुरू की गई मुफ्त सिटी बस सेवा का बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। शहर से 25 किलोमीटर के दायरे में शनिवार शाम छह बजे तक पिछले तीन दिनों में 15,563 यात्रियों ने मुफ्त यात्रा की। इनमें 13,073 महिलाएं और 2,490 उनके साथ यात्रा करने वाले सहयात्री शामिल रहे।
विज्ञापन

सिटी से करीब 25 किलोमीटर के दायरे में सहजनवां, सिकरीगंज, कौड़ीराम, चौरीचौरा, पिपराइच, भटहट और पीपीगंज तक सिटी बसों का संचालन किया गया। इसके लिए 25 सिटी बसों का संचालन किया गया। मुफ्त यात्रा की सुविधा के कारण रक्षाबंधन पर सिटी बसों में सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक भीड़ रही। बसों में महिलाओं के साथ उनके एक सहयात्री को भी मुफ्त सफर की सुविधा दी गई थी। शनिवार शाम तक मिले आंकड़ों में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। वहीं पूरे परिक्षेत्र की बात करें तो शनिवार रात 11 बजे तक करीब 2.70 लाख यात्रियों ने रोडवेज बसों से यात्रा की। इस परिक्षेत्र में गोरखपुर और बस्ती मंडल के कुल सात जिले शामिल हैं। रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने से कई जिलों में बसों की कमी महसूस हुई। इसके बाद सिद्धार्थनगर, महराजगंज और कुशीनगर जैसे छोटे जिलों से 60 भी अतिरिक्त बसें मंगाकर भीड़ वाले मार्गों पर लगाई गईं। हालांकि गोरखपुर डिपों में इस समय 253 और राप्तीनगर डिपों में 142 बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन


कोट----
पिछले तीन दिनों में शनिवार शाम छह बजे तक 15,563 महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले सहयात्रियों ने सिटी बसों में मुफ्त सफर किया है। रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण 25 सिटी बसें चलाई गईं। जरूरत के अनुसार अन्य जगहों के लिए सिद्धार्थनगर, महराजगंज और कुशीनगर से भी बसें मंगाकर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गईं। लव कुमार सिंह,आरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed