फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 1100 houses were cut off due to flood in Gorakhpur

गोरखपुर: बाढ़ के चलते 1100 से अधिक घरों की काटी गई बिजली, अंधेरे में कट रही लोगों की रात

Fri, 03 Sep 2021 03:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Sep 2021 03:32 PM IST
सार

बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि जहां-जहां पानी रिसने या भरने की सूचना मिल रही है सुरक्षा के लिहाज से आपूर्ति को बंद कर दिया जा रहा है। बताया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होगी, आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

विज्ञापन
More than 1100 houses were cut off due to flood in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर में बाढ़ को देखते हुए बिजली निगम ने शहरी इलाके में 1151 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली काट दी है। कई इलाकों में मोहल्लों तक जाने वाली लाइन बंद है। बिजली निगम के अनुसार पानी बढ़ने की सूचना मिलने के साथ ही प्रभावित इलाकों में बिजली बंद कर दी जा रही है।

विज्ञापन


फिलहाल विद्युत वितरण खंड द्वितीय के सूरजकुंड, बरगदवां और राजेंद्र नगर बिजली घर के अलावा खंड प्रथम के लालडिग्गी बिजली घर से जुड़े बाढ़ग्रस्त इलाकों में आपूर्ति बंद की गई है। बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि जहां-जहां पानी रिसने या भरने की सूचना मिल रही है सुरक्षा के लिहाज से आपूर्ति को बंद कर दिया जा रहा है। बताया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होगी, आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन


इन इलाके के घरों में गुल है बिजली
बरगदवां- 25, भागीरथी- 40, तिवारी जी के प्लाट के पास -30,  द्वारिका पुरी कॉलोनी- 405, बाले मियां मैदान इलाके में-80, डोमिनगढ़ -154, गणेश नगर और रामपुर नया गांव में 400, लाल डिग्गी इलाके में-17 घरों की बिजली बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकट का समय है, जनता भी करे सहयोग: अधिशासी अभियंता
अधिशासी अभियंता ग्रामीण द्वितीय सोमदत्त शर्मा ने लोगों से अपील की है कि बिजली निगम की टीम को बिजली आपूर्ति बंद करने में उपभोक्ता सहयोग करें। बाढ़ के संकट में बिजली आपूर्ति प्रभावी रहेगी तो करंट का खतरा बना रहेगा। फिलहाल, छताई, बसवानपुर, भरवलिया, जयंतीपुर, लालपुर, जैतपुर के साथ कुछ अन्य गांवों की बिजली बंद कर दी गई है। लगभग 500 उपभोक्ताओं की बिजली बंद है। स्थिति सामान्य होने के बाद आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed