{"_id":"6238079f36b316492e186905","slug":"more-than-110-injured-in-road-accidents-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: होली के दिन सड़क हादसों में 110 से अधिक घायल, कई लोगों को किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: होली के दिन सड़क हादसों में 110 से अधिक घायल, कई लोगों को किया गया रेफर
Mon, 21 Mar 2022 10:35 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:35 AM IST
सार
बीआरडी में और जिला अस्पताल में मरीज भर्ती किए गए हैं। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में सबसे अधिक सड़क हादसा हुआ।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में होली के दिन अलग-अलग सड़क हादसों में 110 से अधिक मरीज गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें 40 बीआरडी मेडिकल कॉलेज और 15 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ये हादसे हुए हैं। वहीं, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में 20 से अधिक सड़क हादसों में लोग घायल हुए हैं। उधर, जिले में मारपीट के मामलों में विभिन्न थानों में 123 लोगों का शातिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में 19 मार्च को सुबह से ही मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि बीआरडी में 24 घंटे के अंदर कुल 212 मरीज ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए आए । इनमें 111 मरीजों को भर्ती किया गया हैं। इन मरीजों में 14 स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग और 12 बच्चे बाल रोग विभाग में भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा 40 के आसपास ऐसे मरीज थे, जो सड़क हादसों में घायल होकर इलाज के लिए पहुंचे थे। इन घायलों में किसी का हाथ तो किसी का पैर फ्रैक्चर था। कई के सिर में गंभीर चोट थी, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉ. शहनवाज ने बताया कि इमरजेंसी में करीब 60 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें रामगढ़ ताला थाना क्षेत्र के 40 से अधिक मरीज थे। इनमें 10 ऐसे मामले आए थे, जिन्होंने आपस में मारपीट कर ली थी।
इसके अलावा सड़क हादसे में घायल 15 मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। बताया कि किसी का पैर तो किसी का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। 90 प्रतिशत मामले ऑर्थो के थे। 10 से अधिक मरीजों को बीआरडी रेफर करना पड़ा है।