फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 100 people fell ill after eating Rasmalai in Gorakhpur

Gorakhpur News: रसमलाई खाने से 100 से अधिक लोग हुए थे बीमार, BRD में अब भी 13 बच्चों का चल रहा इलाज

Tue, 07 Mar 2023 01:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Mar 2023 01:33 PM IST
सार

रसमलाई खाने से एक घंटे के भीतर 100 से अधिक लोगों का बीमार होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मरीजों का इलाज करने वाले डॉ. आनंद कुमार और डॉ. अंकुर ने कहा कि सामान्य तौर पर फूड प्वाइजनिंग का असर पांच छह घंटे के बाद दिखाई देता है, लेकिन रात की घटना में रसमलाई खाने के कुछ देर बाद ही लोगों की हालत बिगड़ने लगी।

विज्ञापन
More than 100 people fell ill after eating Rasmalai in Gorakhpur
जिला चिकित्सालय से निकलकर घर जाती फूड प्वाइजनिंग की मरीज माधुरी श्रीवास्तव एवं कमला देवी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पिपराइच थाना क्षेत्र के सिधावल रोड स्थित गोदावरी मैरिज हॉल में शादी समारोह के दौरान रसमलाई खाने से बीमार हुए 100 से अधिक महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती 32 मरीजों में केवल 13 बच्चे भर्ती हैं। इनकी हालत भी ठीक है। जबकि जिला अस्पताल में भर्ती 20 लोगों को सोमवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन


बीआरडी में भर्ती 13 बच्चों को अभी दस्त की शिकायत है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार को इन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं, मेडिसिन वार्ड में भर्ती 19 मरीजों को सोमवार सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की बात करें तो यह यहां कुल 20 मरीज रविवार की देर राहत इलाज के लिए पहुंचे थे। इन्हें भी सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि करीब इतने ही लोग निजी अस्पताल से इलाज कराकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। होली से पहले उन्हें घर भेज दिया जाएगा।

 

फूड प्वाइजनिंग नहीं, मिलावट की आशंका

रसमलाई खाने से एक घंटे के भीतर 100 से अधिक लोगों का बीमार होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मरीजों का इलाज करने वाले डॉ. आनंद कुमार और डॉ. अंकुर ने कहा कि सामान्य तौर पर फूड प्वाइजनिंग का असर पांच छह घंटे के बाद दिखाई देता है, लेकिन रात की घटना में रसमलाई खाने के कुछ देर बाद ही लोगों की हालत बिगड़ने लगी।

ऐसे में खाने में छिपकली जैसे जहरीले जीव-जंतु के गिरने या जानबूझ कर केमिकल आदि मिलाने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल जांच के बाद ही सही जानकारी सामने आ सकेगी। वहीं, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि खान-पान से होने वाली दिक्कतों का असर तत्काल नहीं दिखता है। कुछ देर बाद ही उल्टी, पेट दर्द, मिचली, बेहोशी की समस्या होती है। ऐसे में यह आशंका है कि खाने वाले वस्तु में मिलावट किया गया है। टीम ने जांच के लिए सैंपल ले लिया है। पुलिस ने भी फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल लिया है।

मैरिज हॉल का एक कमरा पुलिस ने सील किया
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि गोदावरी मैरिज हॉल के जिस कमरे में खाने के सामान रखे गए हैं। उस कमरे को सील कर दिया गया है। जब तक खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट नहीं आती तब तक कमरा सील रखा जाएगा।

ये था मामला
पिपराइच थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी रामअचल श्रीवास्तव की बेटी मोनी की शादी बनकिटया परतावल, महराजगंज निवासी अशोक श्रीवास्तव की बेटे अमित श्रीवास्तव से होनी थी। रामअचल ने शादी की पूरी जिम्मेदारी वर पक्ष को दे रखी थी। वर पक्ष ने गोदावरी मैरिज हॉल बुक कर इंतजाम किया था। बरात से पहले लड़की पक्ष के लोग मैरिज हॉल में पहुंच गए थे।

इस दौरान सभी को खाने के लिए रसमलाई दी गई, जिसे खाने के 20 मिनट बाद ही एक दो लोगों को उल्टी होने लगी। कुछ देर बाद एक-एक करके कई लोगों को उल्टी और दस्त होने लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई थी। 50 से अधिक लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद 52 लोगों को जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था।


 

बीआरडी के लैब में ही होगी नमूनों की जांच

पिपराइच में फूड प्वाइजनिंग के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को जांच के लिए नमूने मेडिकल कॉलेज स्थित लैब को भेज दिए। होली के बाद रिपोर्ट आने की उम्मीद है। घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार रात ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मैरिज हाल से रसमलाई, गुलाब जामुन, फिश फ्राई, चिकन करी, गोलगप्पा का छोला और उसके पानी का नमूना लिया था।

सोमवार को पहले इन नमूनों को जांच के लिए झांसी भेजने की तैयारी थी। मगर गंभीर मामला होने की वजह से समय से जांच रिपोर्ट मिल सके इसके लिए पहले शासन से अनुमति ली गई और फिर जांच के लिए इन्हें मेडिकल कॉलेज स्थित खाद्य सुरक्षा विभाग के लैब में भेजा गया।

सामान्य व्यवस्था के तहत गोरखपुर के नमूने झांसी भेजे जाते हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि नमूने, मेडिकल कॉलेज स्थित लैब में भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई होगी।

छह दिन के अभियान में 61 छापे, 70 नमूने
होली के मद्देनजर चल रहे विशेष अभियान के आखिरी दिन खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध की गुणवत्ता जांची। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने संदेह होने पर दूध के आठ नमूने भी लिए। विभाग के सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि छह दिनों के विशेष अभियान में 83 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 61 छापे और 70 नमूने एकत्र किए गए हैं। इनमें खोआ के 10, मिठाई के 19 व अन्य के 41 नमूने शामिल हैं। इसी तरह 10.77 लाख रुपये की खाद्य सामग्री सीज की गई जबकि 1.45 लाख का मिलावटी सामान नष्ट कराया गया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed