फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More covid positive found in Gorakhpur

Corona: गोरखनाथ सीओ और दो निजी डॉक्टर सहित मिले 68 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 575

Thu, 23 Jul 2020 08:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Jul 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
More covid positive found in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले जिले में रुक नहीं रहे हैं। शहर में तो हालात और खराब होते जा रहे हैं। बुधवार को 68 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर के 47 लोग शामिल है।

विज्ञापन


संक्रमितों में गोरखनाथ सीओ और शहर के दो निजी डॉक्टर भी है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या संख्या 1275 हो गई है। इनमें 670 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 30 की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में बीआरडी, रेलवे और स्पोर्ट्स कॉलेज में 575 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोरखनाथ क्षेत्र के सीओ की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है। मौजूदा समय में वह फातिमा हॉस्पिटल में भर्ती है। इसके अलावा आरोग्य मंदिर क्षेत्र में रहने वाले एक 51 साल के एक निजी डॉक्टर और एलिमिनियम फैक्ट्री के पास रहने वाले 37 साल के एक और निजी डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा शहर के बसंतपुर इलाके में छह लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें शीतलामाता मंदिर के पास के एक ही परिवार के तीन लोग शामिल है। इनमें एक बुजुर्ग, एक युवक और एक महिला शामिल है। जबकि इसी मोहल्ले के तीन अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। रेलवे अस्पताल में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए है। इसी तरह मोहद्दीपुर में मोहद्दीपुर में दो, पादरी बाजार में एक, कैंट थाना में तीन कर्मी, सदर तहसील में एक कर्मी, राप्तीनगर फेज चतुर्थ में एक, गोरखनाथ थाना में तीन कर्मी, अस्थायी जेल में एक बंदी, बशारतपुर में दो, गोरखनाथ में दो, खूनीपुर में एक, एसएसबी में तीन कर्मी पॉजिटिव मिले हैं।

वहीं, बीआरडी कैंपस, दक्षिणी जटेपुर, सिविल लाइंस, आवास विकास कॉलोनी शाहपुर, जेल रोड, रायगंज, तारामंडल, अंधियारी बाग, धर्मपुर में एक-एक पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा अलहदादपुर में चार, हुमायूंपुर में दो, लच्छीपुर में गंगा नगर में एक-एक संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों के नमूने लिए जाएंगे। गांव और मोहल्ले सील कर सैनिटाइज के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

इन ग्रामीण इलाकों मिले मरीज

ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो बेलघाट के पिपरसंडी, भटहट के अराजी बसडीला, पीपीगंज, चरगांवा, तिनहवा, अमवा बुजुर्ग, पिपरौली के उस्का, कहरैला, कनरई, सरदार नगर के दुडई, रामपुर में एक-एक मरीज मिले हैं। कौड़ीराम के सोकहना में दो, पिपराइच में तीन मरीज मिले हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों के पांच अन्य मरीज भी है, जो अलग-अलग गांव के हैं। 

सीओ गोरखनाथ कोरोना सेल के नोडल अधिकारी भी 
सीओ गोरखनाथ मौजूदा समय में कोरोना सेल के नोडल अधिकारी है। जिले में पहली बार कोई पुलिस अधिकारी संक्रमित हुए है। इससे पूर्व अब तक केवल सिपाही और दरोगा ही संक्रमित मिले हैं। सीओ के पॉजिटिव आने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed