फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Moonrise will occur at 7:57 PM tomorrow night; there will be no shadow of Bhadra.

Gorakhpur News: उच्च राशि में चंद्रमा से करवा चौथ पर बनेंगे शुभ योग

Wed, 28 Oct 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 28 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Moonrise will occur at 7:57 PM tomorrow night; there will be no shadow of Bhadra.
- कल रात 7:57 बजे होगा चंद्रोदय, नहीं रहेगा भद्रा का साया
विज्ञापन

- पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत




गोरखपुर। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर को रखा जाएगा। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च का रहेगा। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता और परिवार में सुख-समृद्धि के लिए शुभ योग बनेंगे। चंद्रोदय रात 7:57 बजे होगा।

गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के वेद विगाध्यक्ष डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी ने बताया कि कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि रात 2:11 बजे तक रहेगी। इस दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। साथ ही वक्रतुंड संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण कर व्रत का संकल्प लेंगी। सूर्योदय सुबह 6:25 बजे होगा।
विज्ञापन


पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को भगवान शिव-पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की पूजा करेंगी। इसके बाद करवा चौथ की कथा सुनेंगी। रात में चंद्रमा को चलनी से देखकर जल, दूध, रोली और चावल से अर्घ्य देंगी। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से बुधादित्य और शुक्रादित्य योग भी बनेंगे। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक व्रत और पूजन करने से दांपत्य जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed