फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Moon not visible Muharram will start from tomorrow Imambara Estate started decorating

Muharram 2023: नहीं दिखा चांद, कल से शुरू होगा मुहर्रम...सजने लगा इमामबाड़ा इस्टेट

Wed, 19 Jul 2023 11:25 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Jul 2023 11:25 AM IST
सार

इमामबाड़ा इस्टेट में भी मुहर्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। रंगरोगन का काम पूरा हो गया है। मियां साहब के रक्षकों के लिए टोपियां बनाई जा रही हैं। वहीं भालों की भी रंगाई चल रही है। ढोल और ताशों को धूप दिखाई जा रही है, ताकि उनकी आवाज बुलंद हो जाए।

विज्ञापन
Moon not visible Muharram will start from tomorrow Imambara Estate started decorating
मुहर्रम 2023 - फोटो : amar ujala

विस्तार

माहे मुहर्रम का चांद मंगलवार को नहीं दिखा। आसपास के जिलों से भी चांद देखे जाने की कोई सूचना नहीं मिली। इसके बाद तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत की चांद कमेटी के मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी आदि ने ऐलान किया है कि माहे मुहर्रम का चांद मंगलवार को नहीं दिखा है, लिहाजा मुहर्रम की शुरुआत बृहस्पतिवार से होगी।
विज्ञापन


मुहर्रम की दसवीं तारीख (यौमे आशूरा) 29 जुलाई को पड़ेगी। इस्लामी कैलेंडर यानी हिजरी वर्ष का पहला महीना मुहर्रम है। मियां बाजार स्थित इमामबाड़ा इस्टेट से पांचवीं, नौवीं और 10वीं मुहर्रम को रवायती शाही जुलूस निकलेगा। इमामबाड़ा को सजाने-संवारने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बीटेक प्रवेश फर्जीवाड़ा: MMMUT में पांच से ज्यादा शिक्षक और कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज, कल लगेगी मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर में मुहर्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के बेनीगंज, जाफरा बाजार, इलाहीबाग, निजामपुर, बक्शीपुर, पुराना गोरखपुर सहित तमाम जगहों पर मुहर्रम की तैयारी चल रही है। ताजिए बनाए जा रहे हैं। वहीं इमाम चौकों के आसपास साफ-सफाई कर रंगरोगन किया जा रहा है।

इमामबाड़ा इस्टेट में भी मुहर्रम की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। रंगरोगन का काम पूरा हो गया है। मियां साहब के रक्षकों के लिए टोपियां बनाई जा रही हैं। वहीं भालों की भी रंगाई चल रही है। ढोल और ताशों को धूप दिखाई जा रही है, ताकि उनकी आवाज बुलंद हो जाए। सोने-चांदी के ताजियों की भी सफाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed