फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Monsoon will now be active in Purvanchal possibility of light rain from today

Weather Update: अब पूर्वांचल में सक्रिय होगा मानसून, आज से हल्की बारिश की संभावना

Fri, 23 Jun 2023 10:23 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Jun 2023 10:23 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मध्य उत्तर प्रदेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 18000 फीट की ऊंचाई पर ऊपरी वायुमंडल में एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन दक्षिण पंजाब से निकलकर दक्षिण हरियाणा, मध्य उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक जा रही है।

विज्ञापन
Monsoon will now be active in Purvanchal possibility of light rain from today
गोरखपुर में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्वांचल में अब मानसून का ट्रैक सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से चार दिन तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। अभी यह प्री मानसून है। सप्ताह भर बाद मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पूरे दिन तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। घर और दुकानों में बैठे लोग पसीने से भींग गए। अधिकतम तापमान भी 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मध्य उत्तर प्रदेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 18000 फीट की ऊंचाई पर ऊपरी वायुमंडल में एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन दक्षिण पंजाब से निकलकर दक्षिण हरियाणा, मध्य उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक जा रही है। इसके चलते गोरखपुर और आसपास जिलों में 23 से 26 जून के बीच गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बारिश नहीं आएगी आफत!: 11 KM में 50 से ज्यादा गड्ढे, राप्ती-रोहिन उफनाईं तो ढूंढते रह जाएंगे बंधा

उन्होंने बताया कि इस दौरान दक्षिण-पूर्व की हवा चल सकती है। हवा की गति 5 से 20 किमी रह सकती है। अधिकतम तापमान 32 से 36 के बीच व न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। नमी 55 से 95 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

फेल हो गए मौसम विज्ञानी
मौसम का पूर्वानुमान लगाने में इस बार मौसम विज्ञानी फेल हो गए। मौसम विभाग ने 20 जून से ही बारिश की संभावना जताई थी।। लेकिन, बारिश होने की जगह तीखी धूप निकल आई। सोमवार को अधिकतम तापमान तो 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, मौसम ने रंग बदले तो मंगलवार को अधिकतम करीब पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed