फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Monsoon becomes active again in Purvanchal, heavy rain expected for three days

Gorakhpur News: पूर्वांचल में फिर सक्रिय हुआ मानसून, तीन दिन तेज बारिश की उम्मीद

Tue, 15 Jul 2025 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Monsoon becomes active again in Purvanchal, heavy rain expected for three days
- सोमवार दोपहर बाद शहर व आस-पास हुई अच्छी बारिश
विज्ञापन


- आज कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी है संभावना


गोरखपुर। मानसून एक बार फिर गोरखपुर और उसके आस-पास सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से रविवार रात और सोमवार दिन में अच्छी बारिश हुई। मंगलवार को भी कहीं सामान्य तो कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
30 जून को बारिश होने के बाद मानसून कमजोर पड़ने से गोरखपुर-बस्ती मंडल में बहुत कम बारिश हुई। इस दौरान तापमान भी 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। रविवार को पुरुवा हवा का दबाव बढ़ने पर मानसून एक बार फिर गोरखपुर-बस्ती मंडल में सक्रिय हुआ और मौसम में बदलाव दिखा। रविवार दोपहर बाद बादल छाए और देर शाम कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सोमवार को भी दोपहर बाद घने बादल छाए और शहर के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 21.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को भी अधिकांश जगह बारिश व वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इस सप्ताह 17 जुलाई तक बारिश व बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो डिग्री कम हुआ तापमान तो मिली राहत
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री था, वहीं सोमवार को यह 24.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed