फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Monkeys held hostage a girl for three hours in gorakhpur

गोरखपुर: तीन घंटे तक बंदरों ने लड़की को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

Thu, 20 May 2021 10:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 May 2021 10:23 PM IST
सार

बंदर के आने पर खुद को कमरे में बंद करने के दौरान दब गया था एक बंदर का हाथ, पुलिस ने गुलेल और लाठी की मदद से बंदरों को भगाकर लड़की को बचाया

विज्ञापन
Monkeys held hostage a girl for three hours in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोरखपुर में गुरुवार की सुबह एक अजीब मामला सामने आया है। यहां कैंट थाने के दिव्य नगर कॉलोनी में बंदरो के झुंड ने एक लड़की को तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। दरअसल, लड़की बंदरों से डरकर खुद को कमरे में बंद कर ली और इस दौरान एक बंदर का हाथ दरवाजे में दब गया था जिसके बाद बंदरों का झुंड आ गया था।

विज्ञापन


पुलिस से मदद मांगने पर पहुंचे पुलिसवालों ने गुलेल और डंडे की मदद से बंदरों को खदेड़ कर लड़की को बचाया। साथ ही बंदर का भी मलहम पट्टी किया गया।
 
जानकारी के मुताबिक, दिव्यनगर कॉलोनी निवासी युको बैंक के कर्मचारी दीपक कुमार के घर के उपरी मंजिल स्थित एक कमरे में उनके घर की प्रियंका नामक लड़की गुरुवार की सुबह छह बजे सोई थी। सुबह 6 बजे करीब 10 से 12 की संख्या में बंदर कमरे के बाहर आ गए।
विज्ञापन


प्रियंका ने डर कर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान दरवाजे में एक बंदर का हाथ दब गया। जिसके बाद 30 से 35 की संख्या में बंदर आ गए और घर के खिड़की दरवाजे पर उत्पात मचाने लगे। उसे बचाने आस पास के लोग या घर के लोग नहीं जा पा रहे थे। जिसके बाद विनोद कुमार ने डॉयल 112 पर फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर तत्काल दस मिनट में पीआरवी नंबर 0317 के पुलिसकर्मी पहुंचे। पीआरवी के कमांडर उपेंद्र मल्ल, मिथिलेश तिवारी व चालक पुरषोत्तम पटेल ने छत पर जाकर गुलेल व लाठी डंडे का प्रयोग कर बंदरों को भगाया। साथ ही दरवाजा खोलकर बंदर का हाथ बाहर निकाला तथा प्रियंका को भी तीन घंटे बाद कमरे से बाहर निकाला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed