{"_id":"64840e52342ba2f28405f2c6","slug":"moneylender-accused-of-molesting-by-giving-money-on-interest-arrested-2023-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 हजार के बदले वसूले थे 60 हजार: ब्याज पर रुपये देकर महिला से दुष्कर्म, शिकायत पर आरोपी सूदखोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार के बदले वसूले थे 60 हजार: ब्याज पर रुपये देकर महिला से दुष्कर्म, शिकायत पर आरोपी सूदखोर गिरफ्तार
Sat, 10 Jun 2023 11:22 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:22 AM IST
सार
आरोप है कि रुपयों की जरूरत पड़ने पर विजय यादव से 10 हजार रुपये उधार ली थी। आरोपी ने उधार में दिए गए 10 हजार रुपये के बदले कई किस्तों में 60 हजार रुपये वसूल चुका है। इसके बाद 17 लाख रुपये की मांग करने लगा। वह जमीन बेचने का दबाव बनाने लगा और ब्याज के बहाने घर पर आने जाने लगा। इस दौरान उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बेलीपार इलाके में बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया विजय यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके में सूद पर रुपये देकर छह गुना वसूलने वाले ने महिला की आबरू भी लूटी थी। छेड़खानी की धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच की तो लोकलज्जा के डर से दुष्कर्म को छिपाने वाली महिला ने हकीकत बयां कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान बेलीपार थाना क्षेत्र के ककराखोर निवासी तुलसी यादव उर्फ विजय लाल यादव के रूप में हुई है। महिला ने 15 मई को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि रुपयों की जरूरत पड़ने पर विजय यादव से 10 हजार रुपये उधार ली थी। आरोपी ने उधार में दिए गए 10 हजार रुपये के बदले कई किस्तों में 60 हजार रुपये वसूल चुका है। इसके बाद 17 लाख रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: चंद पलों की मोहब्बत और फिर जिंदगी भर का जख्म दे रहे दरिंदे, कई युवतियां खा चुकी हैं धोखा
विज्ञापन
वह जमीन बेचने का दबाव बनाने लगा और ब्याज के बहाने घर पर आने जाने लगा। इस दौरान उसने दुष्कर्म किया। हालांकि, महिला ने केस दर्ज कराते समय जातिसूचक गाली देने और छेड़खानी का ही आरोप लगाया था। लेकिन, पुलिस की जांच में पता चला कि उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसकी आबरू भी लूटी थी।
कई बार उसे अकेला पाकर शारीरिक संबंध बनाया था। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दर्ज केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से भेजा गया।
इसे भी पढ़ें: ये कैसी जांच, पांच दिन बाद भी सड़क के किनारे पड़ी है दरिंदगी की शिकार किशोरी की साइकिल, तोड़ दिया था दम
बहला-फुसला कर भगाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
झंगहा पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने व दुष्कर्म करने के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर थाने में 2022 में ही केस दर्ज किया गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान झंगहा के अमडीहा निवासी नीरज के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।