फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Monday jam affected...everyone is in trouble from highway to city roads

Gorakhpur News: सोमवारी जाम ने छकाया... हाईवे से शहर की सड़कों तक सभी बेहाल

Tue, 05 Sep 2023 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 05 Sep 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Monday jam affected...everyone is in trouble from highway to city roads
गोरखपुर। लंबे समय बाद शहर के लोगों को सोमवारी जाम ने पूरे दिन छकाया। पैडलेगंज-नौसड़ हाईवे से लेकर शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर सुबह 10 बजे के बाद शुरू हुआ जाम का सिलसिला देर शाम तक बदस्तूर जारी रहा। सभी गाड़ियां सड़कों पर रेंगती रहीं। दोपहर में जब स्कूलों की छुट्टियां हुईं तो बच्चों और अभिभावकों को घंटों जूझना पड़ा। उमस भरी गर्मी में सभी बेहाल हो गए। महज 200 मीटर की दूरी तय करने में आधा घंटा तक का समय लग गया। यातायात व्यवस्था के नियंत्रण के लिए किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन और इतवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। इसके चलते शहर की सभी सड़कों पर जाम लग गया। वहीं, तीखी धूप व उमस भरी गर्मी में जो भी जाम में फंसा, कराह उठा। जाम का आलम यह था कि लोगों को आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में आधा से एक घंटा लग गया।
विज्ञापन

आंबेडकर चौक से कैंट चौराहे तक और बेतियाहाता से मुंशी प्रेमचंद पार्क तक स्कूली बच्चे जाम में फंस गए। अथर्व और उनकी बहन स्कूटी से स्कूल से घर जा रहे थे। वे आंबेडकर चौराहे से कुछ ही दूरी पर बढ़े थे कि जाम और उमस से परेशान अथर्व हांफने लगा। उसने स्कूटी रोकवाकर कुछ देर तक सुकून पाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हरिओम नगर में कई छात्राएं साइकिल लेकर जाम में फंसी रहीं। जब धूप सहन नहीं हुई तो दुपट्टे की छांव में राहत पाने की कोशिश करती रहीं। वैन में चहलकदमी कर रहे बच्चे जब जाम में फंसे तो उमस से उनके चेहरे मुरझा गए। सभी प्रमुख चौराहों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।


पुलिस-ट्रैफिक विभाग ने मोर्चा संभाला पर नहीं मिली राहत
मोहद्दीपुर चौराहा, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, यूनिवर्सिटी चौराहा, रेलवे बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, धर्मशाला, काली मंदिर, गोलघर, चेतना तिराहा, टाउनहाॅल, बैंक रोड, रेती चौक, असुरन चौराहा, रुस्तमपुर चौराहा, आंबेडकर चौक, मुंशी प्रेमचंद पार्क रोड पर घंटों जाम से जूझने के बाद लोग अपने गंतव्य तक पहुंचे। शाम को करीब साढ़े चार बजे तक जाम लगा रहा। जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात विभाग और पुलिस विभाग के मोर्चा संभालने से कुछ राहत तो हुई मगर ज्यादा देर तक टिक न सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed