{"_id":"64887e179cfc37fc450d76f4","slug":"molesting-a-teenager-by-entering-the-house-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-205666-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन
- गुलरिहा इलाके में हुई घटना, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा। इलाके के सरहरी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम चार युवक घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर मां के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किशोरी की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि रविवार शाम वह अपने स्नान कर रही थीं और उनकी 17 वर्षीय बेटी दरवाजे पर खड़ी थी। स्नान करते समय पड़ोसी विमलेश, समलेश, छोटू व सिकंदर घर में ताक झांक रहे थे।
आरोप है कि बेटी ने विरोध किया तो गाली देते हुए घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी करने लगे। मां जब बीच बचाव करने पहुंची तो बेटी को मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
मंगलवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।