{"_id":"665f98c50ff163e885053b57","slug":"molested-the-girl-after-entering-the-house-pushed-her-from-the-roof-when-she-protested-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-579597-2024-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध पर छत से धकेला- केस दर्ज; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध पर छत से धकेला- केस दर्ज; जांच शुरू
Wed, 05 Jun 2024 12:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहने वाली युवती के घर में घुसकर मनबढ़ों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर छत से नीचे धकेल दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।
सिकरीगंज थाना क्षेत्र की एक महिला गीडा थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर परिजनों के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि बगल में किराए का कमरा लेकर रहने वाले कुछ युवक 14 मई की रात करीब आठ बजे घर में घुस गए और मेरी बेटी से छेड़खानी करने लगे।
बेटी भागकर छत पर पहुंची तो आरोपी वहां भी पहुंच कर छेड़छाड़ करने लगे।विरोध करने पर आरोपी बेटी को छत से नीचे धकेल कर भाग गए। पीड़िता की मां का आरोप है कि शिकायत करने पर एक आरोपी की बहन ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
सीओ गीडा अनुराग सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।