फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molested harassment case in DDU University on backfoot

DDU में यौन शोषण मामला: विश्वविद्यालय बैकफुट पर, शिक्षकों ने नहीं दी तहरीर, छात्रा हमलावर

Thu, 25 May 2023 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 May 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
Molested harassment case in DDU University on backfoot
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग की पूर्व छात्रा की सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद शुरू जांच में पेच आ गया। अधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि कमेटी एक्शन लेने के मूड में नहीं है। शायद इसकी भनक पूर्व छात्रा को भी है। इसलिए उसने 24 घंटे बाद फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है-मैडमजी आज तो दिल बहुत खुश हो गया होगा...।

विज्ञापन


उधर, तीन शिक्षकों पर लगाए गए यौन शोषण के मामले में विश्वविद्यालय की यौन उत्पीड़न समिति के सदस्यों ने बुधवार को प्रशासनिक भवन में बैठक की। इसमें पूर्व छात्रा के आरोपों पर चर्चा हुई। अब समिति अपनी रिपोर्ट कुलपति प्रो. राजेश को सौंपगी। वहीं, एलआईयू ने भी जांच कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। छात्रा अभी भी आरोपों के जरिये हमलावर है। बुधवार को सोशल मीडिया पर फिर उसने पोस्ट किए हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के सूत्रों के मुताबिक, समिति के सदस्यों ने तीनों शिक्षकों पर आरोपों की बिंदुवार विवेचना की। तय किया कि छात्रा ने किसी प्रकार की शिकायत विवि प्रशासन से नहीं की है। शिक्षकों पर लगे आरोप व्यक्तिगत हैं। ऐसे में विवि प्रशासन की ओर से मुकदमा कराना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: शिक्षकों पर लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए समिति गठित, दी गई तहरीर

उधर, जिन शिक्षकों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है, उन्होंने भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक एलआईयू ने मंगलवार को शिक्षकों, विभागाध्यक्ष से बात कर जानकारी ली। चर्चा यह भी है कि एलआईयू ने छात्रा से भी बात करके पक्ष लिया है। वहीं, पूरे दिन विश्वविद्यालय में इस प्रकरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम रहा।

व्हाट्सएप ग्रूप पर खूब वायरल हुआ स्क्रीन शाट

विश्वविद्यालय के शिक्षकाें और कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर पूर्व छात्रा द्वारा फेसकुक पर किए गए पोस्ट के स्क्रीन शाट खूब वायरल हो रहे हैं। इस पर लोगों के कमेंट भी खूब हो रहे हैं। वहीं, गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्राें द्वारा बनाए गए फेसबुक ग्रुप पर भी 15 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है और तरह-तरह के कमेंट किए हैं।

सोशल मीडिया पर छात्रा ने तोड़ी चुप्पी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों पर यौन उत्पीड़न का आराेप लगाने वाली एलएलबी की पूर्व छात्रा ने 24 घंटे तक मौन रहने के बाद सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ी है। शायद उसे समिति के एक्शन न लेने की भनक लग चुकी है। फेसबुक वाल पर पोस्ट करके किसी महिला शिक्षक पर कटाक्ष किया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय यौन शोषण मामला: आरोपों के बीच मैनेज के खेल में आए एक माननीय, लोगों को नहीं हो रहा यकीन

पूर्व छात्रा ने लिखा है, आज मैडम जी का दिल खुश हो गया मुझसे बातें करके। कयास लगाया जा रहा है कि मैडम जी वही हैं जिनके बारे में चार दिन पहले ही पूर्व छात्रा ने अपने पोस्ट पर साजिश में शामिल होने का संकेत दिया था। हालांकि, जबसे पूर्व छात्रा हमलावर हैं उसका मोबाइल नंबर बंद है। यानी यह तो साफ है कि उसके पास और भी कोई नंबर है जिससे वह बातें कर रही है। वह नंबर विश्वविद्यालय के शिक्षकाें का भी पता है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। यौन उत्पीड़न समिति की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed