{"_id":"6179159453f73248ba41ebf3","slug":"molestation-case-against-tax-inspector-of-gorakhpur-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नगर निगम के कर निरीक्षक पर दुष्कर्म का केस, धर्मांतरण का दबाव बनाने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नगर निगम के कर निरीक्षक पर दुष्कर्म का केस, धर्मांतरण का दबाव बनाने का भी आरोप
Wed, 27 Oct 2021 02:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:32 PM IST
सार
युवती की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दोस्ती कर दुष्कर्म करने के बाद वह धर्मांतरण का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर नगर निगम के कर निरीक्षक फरहान पर दुष्कर्म करने और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगा है। युवती की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दोस्ती कर दुष्कर्म करने के बाद वह धर्मांतरण का दबाव बना रहा था।
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि जनवरी 2021 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती नगर निगम के कर निरीक्षक फरहान अहमद से हुई थी। बातचीत के दौरान दोस्ती होने पर मुलाकात होने लगी।
फरहान के दोस्त शुभम गुप्ता का तारामंडल के बसुंधरा में फ्लैट है। घूमने के बहाने फरहान उसे कई बार ले गया। शादी का झांसा देकर उसने दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। रामगढ़ताल इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।