{"_id":"64842faf09cf21a3460ff415","slug":"molest-accused-come-out-on-bail-they-start-giving-threats-2023-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की जिंदगी से खेलते हैं: जमानत पर बाहर आते ही देने लगते हैं धमकी, परिवार के लिए बने मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की जिंदगी से खेलते हैं: जमानत पर बाहर आते ही देने लगते हैं धमकी, परिवार के लिए बने मुसीबत
Sat, 10 Jun 2023 01:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:39 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि मामला सज्ञान में आने पर पुलिस केस दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करती है। इस तरह की घटनाओं में पुलिस कोर्ट में पैरवी कर ऑपरेशन शिकंजा के तहत सजा भी करा रही है। पिछले दिनों कई मामलों में आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कम उम्र की बेटियों की नासमझी का फायदा उठाकर उनकी जिंदगी को तबाह करने वाले दरिंदों से बच पाना आसान नहीं है। बेटियों की शिकायत पर पुलिस जेल भेजती है, लेकिन जैसे-तैसे अगर आरोपी ने जमानत हासिल कर ली, तो फिर दबाव बनाने लगता है। दोबारा घर पर आया उसका एक कॉल बेटियों को फिर से अवसाद में धकेल देता है।
विज्ञापन
पीपीगंज की 20 वर्षीय युवती कहती है, उसे शादी का झांसा दिया गया। दोस्ती में कब उसकी बातों में आ गई, पता नहीं चला। फिर भी खुद के जख्म को भूलाकर जिंदगी को आगे बढ़ा रही थी, लेकिन आरोपी फूलचंद ने अपने 10 दोस्तों को घर भेजकर धमकी दी। जीवन ही बर्बाद कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज किया है, लेकिन आरोपी पकड़ से दूर हैं। युवती कहती है, रात में जब किसी अपने का भी फोन बजता है तो डर जाती हूं कि कहीं, उसी दरिंदे का तो फोन नहीं है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में माफियाओं की कुंडली तैयार, अब बुलडोजर चलने की बारी
विज्ञापन
कुछ यही दर्द बरगदवां की 18 वर्षीय युवती भी महसूस करती है। कम उम्र में सोशल मीडिया के दोस्त के चक्कर में उसकी जिंदगी तबाह हो गई। आरोपी नीरज गुप्ता जमानत पर बाहर आया तो उसे फिर धमकी देने लगा। युवती कहती है, वह केस वापस कराने का दबाव बनाता है। हालांकि, इस मामले में दोबारा केस दर्ज कर पुलिस ने जमानत निरस्त करा दिया, लेकिन उसके मन से दरिंदे का खौफ खत्म नहीं हो पाया है।
केस एक
14 जनवरी 2023 को सहजनवां में एक किशोरी को ऐसे ही धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेजा था, लेकिन दुष्कर्म के मामले में बाहर आने के बाद फिर से वह किशोरी के परिजनों को धमकी देने लगा। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज किया और फिर आरोपी को दोबारा सलाखों के पीछे भेज दिया, लेकिन आज भी परिवार के लोग उससे डरे सहमे ही रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: लिव इन का परिणाम: चंद पलों की मोहब्बत और फिर जिंदगी भर का जख्म दे रहे दरिंदे, कई युवतियां खा चुकी हैं धोखा
केस दो
30 अप्रैल 2023 : तिवारीपुर पुलिस ने देवरिया के एक शोहदे को जेल भेजा। शोहदे की नाबालिग बच्ची से शादी समारोह में मुलाकात हुई थी। उसने चोरी से फोटो खींचकर एप से एडिट कर तस्वीर आपत्तिजनक बनाया। फिर ब्लैकमेल करने लगा। फोन करके दोस्ती करने और मोबाइल फोन पर बात करने का दबाव बनाया। बात न मानने पर किशोरी की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फोटो देखकर किशोरी ने मां को जानकारी दी और फिर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। अब किशोरी को यह डर लगता है कि कहीं वह बाहर आया तो फिर उसके साथ कोई अनहोनी न कर दे।