फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Modi's guarantee vehicle is fulfilling people's expectations: Suresh Khanna

लोगों की उम्मीदों को पूरा कर रही मोदी की गारंटी की गाड़ी : सुरेश खन्ना

Sat, 30 Dec 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 30 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Modi's guarantee vehicle is fulfilling people's expectations: Suresh Khanna
प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में के अवसर पर बोले प्रभारी मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रजही में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मोदी की गारंटी की गाड़ी लोगों की उम्मीदों को पूरा कर रही है। जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध केंद्र और प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद की उम्मीदें पूरी कर रही है। ‘मोदी सरकार का वादा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे फायदा’ ।
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में बीते नौ वर्षों में अन्नदाता किसानों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिला है। आपदा में फसल खराब होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 4228 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया। इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति ,स्मार्ट सिटी मिशन से नए भारत का निर्माण हो रहा है। देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लक्ष्य पर काम हो रहा है।
विज्ञापन

केंद्र प्रदेश में संचालित अनेक कल्याणकारी योजनाएं गरीबों वंचितों के जीवन में व्यापक परिवर्तन का कारक बनी है। गरीब के चेहरे पर मुस्कान और मन में स्वावलंबन का भाव ही विकसित भारत की ओर बढ़ता एक कदम है। नए भारत के ऐतिहासिक उपलब्धि वर्ष 2014 तक देश में कुल हवाई अड्डों की संख्या मात्र 74 थी जो अब अब मोदी सरकार में बढ़कर 148 हो गई है। इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ल, विपिन सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, राजेश गुप्ता, वंदना सिंह, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed