{"_id":"616f11c5becf7c75ec5b6a54","slug":"modi-gorakhpur-news-gkp4134880152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी आज कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी आज कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी आज कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे
- सुबह 9.55 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम, वापस 2.45 बजे
अमर उजाला ब्यूरो
कसया (कुशीनगर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन व मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 9.55 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 30 विशिष्ट अतिथि उनका स्वागत करेंगे। स्वागत व उद्घाटन सत्र 45 मिनट का होगा।
इसके बाद हेलीकाप्टर से कुशीनगर के मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर जाएंगे। मोदी महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन-पूजन व बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। यहां एक घंटा 20 मिनट रुकने के बाद पीएम बरवां जंगल स्थित जनसभा स्थल पर मेडिकल कालेज समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास करने पहुंचेंगे। यहां जनसभा के बाद प्रधानमंत्री वापस हवाई अड्डा जाएंगे, जहां से दोपहर बाद दो बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।