{"_id":"6aa1c156bbfe81a9d30efcbf","slug":"mock-drill-conducted-from-airport-to-circuit-house-to-tackle-potential-attacks-during-vip-movement-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1446168-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वीआईपी मूवमेंट में हमले से निपटने को एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वीआईपी मूवमेंट में हमले से निपटने को एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक मॉकड्रिल
विज्ञापन
- मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद किया गया
गोरखपुर। वीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी तरह के हमले या आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक मॉकड्रिल की गई। मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद किया गया और निर्धारित मार्ग पर यातायात को कुछ समय के लिए रोककर रोड को जीरो किया गया।
मॉकड्रिल में एनएसजी, एटीएस, पुलिस, खुफिया विभाग समेत विभिन्न सुरक्षा और प्रशासनिक विभागों की टीमें शामिल रहीं। टीमों ने वीआईपी काफिले की आवाजाही के दौरान संभावित हमले की स्थिति में अपनाई जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था का अभ्यास किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार कार्रवाई की।
अभ्यास के दौरान यह भी देखा गया कि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां किस तरह तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालती हैं। साथ ही वीआईपी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, मार्ग को सुरक्षित करने और आपात स्थिति में आपसी समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया को परखा गया। अधिकारियों ने मॉकड्रिल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को समझना था। अभ्यास के जरिए यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि वास्तविक आपात स्थिति में सभी एजेंसियां बिना किसी देरी के एक-दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम कर सकें।