फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mmoharrham

मुहर्रम : खुद के साथ ही औरों को भी करेंगे मदद के लिए प्रेरित

Sat, 15 Aug 2020 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
mmoharrham
मुहर्रम : खुद के साथ ही औरों को भी करेंगे मदद के लिए प्रेरित
विज्ञापन

गोरखपुर। इसबार मुहर्रम पर मुस्लिम युवा ढोल, ताशा, ताजिया, जुलूस आदि से दूर रहते हुए जरूरतमंदों की मदद करेंगे। साथ ही रक्तदान व पौधरोपण भी करेंगे। वे सोशल मीडिया के जरिए औरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। मुहर्रम पैगंबर-ए-आजम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के प्यारे नवासे हजरत सैयदना इमाम हुसैन रजियल्लाहु अन्हु व उनके 72 साथियों की अजीम कुर्बानी की याद में मनाया जाता है।
चांद नजर आने के साथ माह-ए-मुहर्रम 21 या 22 अगस्त से शुरू होगा। नए इस्लामी साल का आगाज भी इसी के साथ होगा और 1442 हिजरी लग जाएगी। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप की वजह से इस बार शाही, रवायती व ताजिया जुलूस की अनुमति शासन की तरफ से नहीं है। मियां बाजार स्थित इमामबाड़े में मेला भी नहीं लगेगा। न कहीं भीड़भाड़ होगी न ही ढोल-ताशा बजेगा। उलेमा व प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक ही मुहर्रम में अमल किया जाएगा।
विज्ञापन

हमदर्द सोसाइटी के नेहाल अहमद, मो. जमीर, अतहर खान, कमरुल हसन, सैयद आसिम हुसैन, शहजाद अहमद, मोहम्मद अहसन, शम्स अनवर, अजीम आफाक, राहुल वर्मा आदि ने बताया कि उनकी सोसाइटी मुहर्रम में रक्तदान कैंप व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन करेगी। जरूरतमंदों में मास्क व सैनिटाइजर बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

द हेल्पिंग हैंड ग्रुप के आसिफ महमूद, नूर मोहम्मद, इरशाद अहमद, मो. शाहिद, मुनाजिर आदि ने बताया कि रक्तदान महादान है। इस बार मुस्लिम युवा हजरत सैयदना इमाम हुसैन व उनके साथियों की याद में रक्तदान करेंगे। साथ ही शहर में कई जगह पौधरोपण करेंगे। मास्क व सैनिटाइजर बांटा जाएगा। मुहर्रम में ज्यादा से ज्यादा नेक काम कर शहीदे कर्बला को इसाले सवाब किया जाएगा। ढोल, ताशा, मेला, तमाशा आदि की तो वैसे ही दीन-ए-इस्लाम में मनाही है।
अली बहादुर शाह वेलफेयर सोसाइटी के अली गजनफर शाह, मो. आसिफ, मो. अनस, मो.आरिफ, मो. तौसिफ, मो. इमरान, मो. कासिम आदि ने बताया कि हजरत सैयदना इमाम हुसैन व उनके साथियों की याद में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरतमंदों को खाना खिलाया जाए। जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान भी किया जाएगा। पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया जाएगा। वह काम किया जाए जिससे अल्लाह व रसूल खुश हों।

बेदारी-ए-उम्मत फाउंडेशन के तौहीद अहमद, मनोव्वर अहमद, रमजान अली, मो. कलीम अशरफ खान, फैज अहमद, नवेद आलम, मोहम्मद आजम, अजीम अहमद, शादाब अहमद रजवी आदि ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी का प्रकोप है। लिहाजा उलेमा व शासन की गाइडलाइन पर अमल किया जाएगा। हमारा संगठन हजरत सैयदना इमामे हुसैन व उनके जांनिसारों की याद में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पौधरोपण करेगा। जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करेंगे। गरीब बच्चों में कॉपी-किताब व स्टेशनरी का सामान बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed