{"_id":"63c642d116b3fa59e53d5c0a","slug":"mmmut-will-give-an-investment-plan-of-400-crores-in-investors-summit-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इन्वेस्टर्स समिट में 400 करोड़ का निवेश प्लान देगा MMMUT, खोजे जा रहे निवेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इन्वेस्टर्स समिट में 400 करोड़ का निवेश प्लान देगा MMMUT, खोजे जा रहे निवेशक
Tue, 17 Jan 2023 12:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Jan 2023 12:13 PM IST
सार
ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि अब तक मुंबई, गाजियाबाद, नोएडा और गोरखपुर के आठ-दस निवेशकों से संपर्क किया जा चुका है। एक निवेशक ने हाउसिंग सेक्टर में पांच करोड़ रुपये के निवेश की सहमति भी दे दी है।
विज्ञापन
up investor summit
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट के लिए मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) 400 करोड़ का निवेश प्लान उपलब्ध कराएगा। निवेशक जुटाने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय ने अपने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल को सौंपी है। 20 जनवरी तक यह कार्य पूरा करके शासन को सूचित करना है।
विज्ञापन
ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि अब तक मुंबई, गाजियाबाद, नोएडा और गोरखपुर के आठ-दस निवेशकों से संपर्क किया जा चुका है। एक निवेशक ने हाउसिंग सेक्टर में पांच करोड़ रुपये के निवेश की सहमति भी दे दी है। देश-विदेश में बसे विश्वविद्यालय के एलुमिनाई की मदद भी ली जा रही है। उनकी मदद से उद्योगपतियों से निवेश के लिए संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रो. द्विवेदी ने कहा कि शासन ने हमें 400 करोड़ का लक्ष्य दिया है पर हम उसे अधिक का निवेश देने में सफल होंगे। इसके लिए समिट सेल की सह-समन्वक सुकन्या पांडेय व अरुण श्रीवास्तव पूरी क्षमता के साथ जुट गए हैं। विश्वविद्यालय के अन्य आचार्यों व विशेषज्ञों की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
एमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों के प्लान के जरिए विश्वविद्यालय ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की हर संभव कोशिश शुरू कर दी है। लक्ष्य तो 400 करोड़ के निवेश प्लान का है लेकिन हमने अपने स्तर पर इस लक्ष्य को दोगुना रखा है। फिलहाल की इसकी जिम्मेदारी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल को दी गई है। 20 जनवरी से पहले सभी निवेशकों के साथ समझौते की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।