फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT will celebrate Foundation Day as Diamond Jubilee

Gorakhpur News: स्थापना दिवस को डायमंड जुबिली के रूप में मनाएगा एमएमएमयूटी, 1962 में पड़ी थी नींव

Sat, 26 Nov 2022 10:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Nov 2022 10:22 AM IST
सार

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि पुरातन छात्र रक्तदान करेंगे और खेलकूद की गतिविधियों में भाग लेंगे। इसके अलावा व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। पुरातन छात्र गरीबों में बांटने के लिए अच्छे पुराने वस्त्र भी एकत्र करेंगे।

विज्ञापन
MMMUT will celebrate Foundation Day as Diamond Jubilee
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में एक दिसंबर को स्थापना दिवस को डायमंड जुबली वर्ष मनाने की शुरूआत होगी। इस उपलक्ष्य में पूरे वर्ष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


एक दिसंबर को उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र एवं पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक व मुख्य सतर्कता अधिकारी डीके सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि को-फोर्ज के चीफ इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी ऑफिसर जीतेंद्र भारद्वाज होंगे।
विज्ञापन


डायमंड जुबिली समारोह के आयोजन को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें उद्घाटन के दिन के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि पुरातन छात्र रक्तदान करेंगे और खेलकूद की गतिविधियों में भाग लेंगे। इसके अलावा व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। पुरातन छात्र गरीबों में बांटने के लिए अच्छे पुराने वस्त्र भी एकत्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


1962 में पड़ी थी नींव
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की नींव 1962 में पड़ी थी। तब, महामना पंडित मदन मोहन मालवीय मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज नाम रखा गया। अस्तित्व में आने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज को गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध किया गया। वर्ष 2013 में इंजीनियरिंग कॉलेज को विश्वविद्यालय की मान्यता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed