{"_id":"6980e1813e6eb4e5980e4efd","slug":"mmmut-students-shine-at-national-health-ai-hackathon-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1217696-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य एआई हैकाथॉन में चमके एमएमएमयूटी के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य एआई हैकाथॉन में चमके एमएमएमयूटी के छात्र
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य एआई हैकाथॉन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विश्वविद्यालय की टीम ‘सुश्रुत’ (अमर्त्य पांडेय, सक्षम शर्मा, अनुराग बनर्जी और पुष्कर जायसवाल) ने बोन एज प्रेडिक्शन श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम ‘डेव टाइटन्स’ (सक्षम मिश्र, स्नेहिल सक्सेना और सौम्य श्रीवास्तव) ने डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग श्रेणी में तृतीय स्थान हासिल किया। यह हैकाथॉन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के नेतृत्व में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य एवं डेटा विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर-एनआईआरडीएचडीएस) और आईआईटी कानपुर के सहयोग से आयोजित थी। इसमें देशभर की 374 टीमें प्रतिभाग कर रही थीं। विजेताओं को आईआईटी कानपुर में प्रमाणपत्र व नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। ब्यूरो