{"_id":"659db180dae3a190c1046fd1","slug":"mmmut-registration-begins-for-56-phd-seats-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-428063-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी: पीएचडी की 56 सीटों के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी: पीएचडी की 56 सीटों के लिए पंजीकरण शुरू
Wed, 10 Jan 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 10 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कर दी गई है अपलोड
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एमएमएमयूटी में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में पीएचडी की कुल 56 सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें विश्वविद्यालय की तरफ से 23 सीटों को रिसर्च स्कालरशिप के माध्यम से और 33 सीटों पर स्ववित्तपोषित व स्पॉन्सर्ड अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 जनवरी है।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 जनवरी सम सत्र में पीएचडी प्रवेश में अभ्यर्थी को प्रवेश के लिए ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इससे संबंधित विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। पीएचडी प्रवेश के लिए पंजीकरण भारत सरकार के सामर्थ्य पोर्टल पर की जा रही है। पंजीकरण की प्रक्रिया नौ जनवरी को शुरू हो गई है।
अधिष्ठाता शोध एवं विकास प्रो. राकेश कुमार ने बताया कि इस बार सत्र 2023-24 से पीएचडी प्रवेश के लिए सत्र में दो बार परीक्षा कराई जाएगी। जुलाई में विषम और जनवरी में सम सत्र में प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। इस सत्र में एडमिशन के लिए इंजीनियरिंग माध्यम से मास्टर डिग्री में 60 प्रतिशत अंक से ज्यादा पाने वाले छात्रों को और साइंस, ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंसेज, मैनेजमेंट माध्यम से मास्टर डिग्री में 55 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। स्नातक में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों को भी प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है।