फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mmmut ex two student ready aplicacion app

मनपसंद वीडियो खोजने में मदद करेगा फ्लिक्स एप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
mmmut ex two student ready aplicacion app
मनपसंद वीडियो खोजने में मदद करेगा फ्लिक्स एप एमएमएमयूटी के दो पूर्व छात्रों ने तैयार किया एप अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। अगर आपको ऑनलाइन मनोरंजक वीडियो या बच्चों को कार्टून ढूढना है तो ज्यादा खोजबीन करने की जररूत नहीं है। फ्लिक्स (Flyx) ' नामक इंटरनेट एप्लिकेशन आपको तत्काल खोज कर उपलब्ध करा देगा। इस एप्लिकेशन को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ( एमएमएमयूटी) के दो पूर्व छात्र शशांक सिंह और मयंक मिश्रा ने बनाया है। यह एप्लीकेशन किसी भी व्यक्ति को इंटरनेट पर उपलब्ध कोई भी मनोरंजक वीडियो ढूंढने और देखने में मदद के लिए बनाया गया है। शशांक के मुताबिक लॉक डाउन में समय व्यतीत करने के लिए लोग इंटरनेट पर अपने मनोरंजन के लिए वीडियो खोज रहे हैं। यह एप्लीकेशन एक तरह से ऑनलाइन मनोरंजक वीडियो की दुनिया के गूगल की तरह है जिसकी मदद से आप इंटरनेट पर उपलब्ध कोई भी मनोरंजक वीडियो ढूंढ़ कर देख सकते हैं। छात्रों द्वारा बनाया गया यह एप गूगल प्लेस्टोर और एप्पल एप स्टोर पर उपलब्ध है। दोनों छात्रों ने ' फ्लिक्स (Flyx) ' नाम से कंपनी भी रजिस्टर करवाई है। शशांक सिंह इस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईआे) हैं जबकि मयंक इसके मुख्य परिचालन अधिकारी (सी आे आे) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed