फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT Ex Student Naveen Krishna Rai named member of Child Welfare Committee

Gorakhpur: एमएमएमयूटी के नवीन कृष्ण राय बाल कल्याण समिति के सदस्य नामित, जानें उनके बारे में सब कुछ

Thu, 27 Jun 2024 11:50 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Jun 2024 11:50 AM IST
सार

नवीन वर्तमान में आईआईएम इंदौर में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में भी ट्रेनिंग सेशन लेने के लिए आमंत्रित किया जाता रहा है।

विज्ञापन
MMMUT Ex Student Naveen Krishna Rai named member of Child Welfare Committee
एमएमएमयूटी के पूर्व छात्र नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) गोरखपुर के पूर्व छात्र नवीन कृष्ण राय को बस्ती जिले के जिला बाल कल्याण और संरक्षण समिति का सदस्य नामित किया गया है।

विज्ञापन


ग़ौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मिशन वात्सल्य योजना के सुचारू एवं सुगम क्रियान्वयन के लिए यह समिति जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्य करती है। इस समिति को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मैनेजमेंट विषय के विशेषज्ञ नवीन कृष्णा राय को इसके विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर नामित किया गया है।
विज्ञापन


आपको बताते चले कि नवीन वर्तमान में आईआईएम इंदौर में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में भी ट्रेनिंग सेशन लेने के लिए आमंत्रित किया जाता रहा है। वह लाइफ मैनेजमेंट, सेल्फ मैनेजमेंट, पीपुल मैनेजमेंट, डिसीजन मेकिंग आदि विषयों पर ट्रेनिंग प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वह कई प्रदेशों की विभिन्न सरकारी समितियों में सलाहकार के तौर पर भी शामिल हैं। उन समितियों में वह बाल कल्याण, सामाजिक न्याय, शहरी विकास, औद्योगिक विकास, पुलिस ट्रेनिंग, ई-गवर्नेंस व स्टार्ट-अप से सम्बन्धित विषयों पर अपनी सलाह प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed