{"_id":"5f2ecb066995c1126e26ceed","slug":"mmmut-entrance-exam-done-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MMMUT प्रवेश परीक्षा: बीटेक में आर्गेनिक केमेस्ट्री तो बीबीए में मैथ ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MMMUT प्रवेश परीक्षा: बीटेक में आर्गेनिक केमेस्ट्री तो बीबीए में मैथ ने उलझाया
Sat, 08 Aug 2020 09:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) की राज्य स्तरीय परीक्षा शनिवार को प्रदेश के 13 जिलों के 40 परीक्षा केंद्रों पर हुई। कहीं भी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। बीटेक में 75 फीसदी जबकि अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 70 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
बीटेक की परीक्षा एनसीआईआरटी पाठ्यक्रम से ज्यादा सवाल पूछे गए थे। आर्गेनिक केमेस्ट्री के सवालों ने विद्यार्थियों को उलझाया, अन्य विषयों के सवाल आसान थे। लिहाला मेरिट हाई जाने की उम्मीद है। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पर बने केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकले बीटेक के अभ्यर्थियों ने बताया कि ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी की किताबों से पूछ गए थे।
विज्ञापन
वहीं आर्गेनिक केमेस्ट्री से भी सवाल अधिक पूछे गए थे। अन्य विषयों के सवाल बेहद आसान थे। वहीं बीबीए में गणित के सवालों ने अभ्यर्थियों को परेशान किया। जिनकी पकड़ गणित में अच्छी थी, उन्हें दिक्कत नहीं हुई। ओवरहाल विद्यार्थियों का कहना है कि जिस तरह से उनके दोस्तों बताया कि सभी के सवाल अच्छे हुए हैं, इससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। यानी बीटेक की मेरिट हाई हो सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos
एमटेक, एमबीए में कम आए अभ्यर्थी
जिले में प्रवेश परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराकर हैंड सैनिटाइज कराया गया, फिर प्रवेश की अनुमति दी गई। हालांकि परीक्षा देने के बाद निकलने के दौरान कई केंद्रों पर विद्यार्थी मुख्य द्वार पर खड़े हो गए जिससे भीड़ लग गई। प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की औसत उपस्थिति 70 से 75 फीसदी रही। एमटेक और एमबीए में सबसे कम 70 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
देवरिया में दो अभ्यर्थियों को बुखार, अलग परीक्षा दी
प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक ने बताया कि देवरिया केंद्र पर पहुंचे दो अभ्यर्थियों को हल्का बुखार था। उनकी परीक्षा सभी मानकों का पालन करते हुए अलग कक्ष में कराई गई।
बीटेक में पूछे गए 150 सवाल
बीटेक की परीक्षा में 150 सवाल पूछे गए थे। जिसमें सबसे ज्यादा मैथ से 60 सवाल थे। फिजिक्स से 50 तथा केमेस्ट्री से 40 सवाल पूछे गए।
मैथ के सवाल एनसीईआरटी से ही पूछे गए थे। यूपी बोर्ड से 12 वीं पास की है। मैंने तैयारी के दौरान एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ी थी। कई सवाल तो हूबहू थे। फिजिक्स और केमेस्ट्री के सवाल थ्योरेटिकल थे। ओवरऑल परीक्षा अच्छी हुई है।-अनविती कसौधन, पीपीगंज
पेपर आसान था। केमेस्ट्री के सवाल मुझे कठिन लगे। मैथ के सवालों को हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। एनसीईआरटी के पैटर्न से ज्यादातर सवाल थे। मुझे उम्मीद है कि सूची में नाम आ जाएगा। -राहुल गुप्ता, कौड़ीराम
मैं सीबीसीई बोर्ड से हूं। केमेस्ट्री के सवाल कठिन लगे। मैथ और फिजिक्स से तो बहुत आसान सवाल पूछे गए थे। माइनस मार्किंक थी, तो जो सवाल समझ में नहीं आया उसे छोड़ दिया। यह जरूर है कि मेरिट हाई जाएगी। -अर्चना कुमारी, पिपराइच