फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT developed Portal for vaccination in Gorakhpur

एमएमएमयूटी : टीकाकरण के लिए विकसित किया पोर्टल, ये खास लोग निभा रहे हैं जिम्मेदारी

Mon, 12 Apr 2021 12:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Apr 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
MMMUT developed Portal for vaccination in Gorakhpur
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने कोविड टीकाकरण के लिए पोर्टल विकसित किया है। इसमें उन लोगों का ब्योरा इकट्ठा किया जा रहा है, जिन्होंने विश्वविद्यालय की प्रेरणा से टीका लगवाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से कहा गया है कि वह 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। इसका ब्योरा प्रतिदिन पोर्टल पर अपडेट भी करें।
विज्ञापन


कोरोना से बचाव के लिए चल रहे देशव्यापी टीका उत्सव में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र भी हिस्सा ले रहे हैं। विश्वविद्यालय की ओर से टीकाकरण में बेहतर प्रयास करने वाले छात्र को नकद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र देने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने रविवार को समस्त शिक्षकों और छात्रों के साथ ऑनलाइन बैठक की और टीका उत्सव को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने छात्रों से कहा कि कोविड वैक्सीन का प्रचार-प्रसार केवल प्रशासनिक प्रयास ही नहीं बल्कि हमारा सामाजिक दायित्व भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसएस द्वारा किए जा रहे प्रयास की मॉनिटरिंग डॉ. अवधेश कुमार और एनसीसी कैडेट्स की मॉनिटरिंग लेफ्टिनेंट किशन भूषण सहाय करेंगे। शेष सभी छात्रों का मार्गदर्शन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राकेश कुमार करेंगे। बैठक में कुलसचिव प्रो. जीउत सिंह, प्रो. एसके श्रीवास्तव, डॉ. संजय मिश्र, प्रो. डीके सिंह, प्रो. एसपी सिंह, डॉ. अभिजीत मिश्र आदि मौजूद रहे।

टीकाकरण के लिए बस की सुविधा

कुलपति ने बताया कि यदि कोई छात्र गोरखपुर के 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में कम से कम 15 लोगों को टीकाकरण के लिए तैयार कर लेता है तो विवि निकटतम टीकाकरण केंद्र तक आने जाने के लिए अपनी बस की सुविधा देगा।   

एमटेक-पीएचडी छात्रों का बनाया सचल दल
कुलसचिव ने बताया कि विश्वविद्यालय ने एमटेक और पीएचडी छात्रों को मिलाकर 15 सचल दल बनाया है। इन दलों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह आसपास के गांवों में जाकर टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करें। साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य केंद्रों पर ले जाकर टीका लगवाएं।

आज से शुरू होगा मास्क व सैनिटाइजर का वितरण
विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार से मास्क और सैनिटाइजर का वितरण अभियान भी शुरू किया जाएगा। टीका उत्सव के पहले दिन विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने प्रेरित कर 70 से अधिक लोगों को टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed