{"_id":"6021a6c88ebc3e4b3414734a","slug":"mmmut-chancellor-will-award-degree-to-1191-students-gorakhpur-city-news-gkp384002291","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी : कुलाधिपति प्रदान करेंगी 1191 विद्यार्थियों को उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी : कुलाधिपति प्रदान करेंगी 1191 विद्यार्थियों को उपाधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएमएमयूटी : कुलाधिपति प्रदान करेंगी 1191 विद्यार्थियों को उपाधि
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) का पांचवां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। कुलाधिपति और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी और 1191 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलपुरुष मैग्सेसे पुरस्कार विजेता राजेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह शिरकत करेंगे। सोमवार देर शाम तक विश्वविद्यालय में सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
दीक्षा समारोह का रिहर्सल भी किया गया। जिसमें कुलपति, विभागाध्यक्ष, अधिष्ठाता, आचार्यगण, तथा विद्या परिषद के सदस्य आदि शामिल रहे। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने देर शाम तैयारियों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। उपाधि पानेवालों में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के 159, कम्प्यूटर साइंस के 150, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 161, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 150, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 144, केमिकल इंजीनियरिंग के 69 विद्यार्थी शामिल हैं।
बीटेक के कुल 833 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी। इसके अलावा 203 विद्यार्थियों को एमटेक, 58 को एमबीए, 59 को एमसीए, 23 छात्रों को एमएससी (भौतिकी) और 15 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय में पहली बार केमिकल इंजीनियरिग में बीटेक और भौतिक विज्ञान में एमएससी की उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन
डिजिलॉकर पर अपलोड की जाएंगी उपाधियां
इस बार विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की उपाधियों को डिजिलॉकर पर अपलोड
करने की व्यवस्था की गई है। इन्हें दीक्षांत समारोह के ठीक पहले अपलोड कर दिया
जाएगा। इससे छात्र अपनी डिग्री ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकेंगे।
समारोह में दिए जाएंगे 36 स्वर्ण पदक
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवालों को 36 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। दो
टॉपरों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। कुलाधिपति स्वर्ण पदक बीटेक के ओवरऑल टॉपर को दिया जाता है। इस बार सिविल इंजीनियरिंग के दो विद्यार्थियों अनूप पांडेय और प्रगति सक्सेना को समान अंक मिलने पर इस पदक से विभूषित किया जाएगा। 16 कुलपति और 18 प्रायोजित स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। कुलपति स्वर्णपदक पानेवालों में नौ छात्र और सात छात्राएं हैं।
प्रगति सक्सेना को सर्वाधिक छह स्वर्ण पदक
बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की टॉपर प्रगति सक्सेना को सर्वाधिक छह स्वर्ण पदक दीक्षांत समारोह के दौरान दिए जाएंगे। उन्हें कुलाधिपति, कुलपति स्वर्ण पदक के अलावा चार स्मृति स्वर्ण पदकों से नवाजा जाएगा।
कुलाधिपति देंगी दीक्षोपदेश
समारोह की शुरुआत की औपचारिक प्रक्रिया के बाद कुलपति प्रो. जेपी पांडेय अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत करेंगे। उसके बाद कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल छात्रों को दीक्षोपदेश देंगी। जल पुरुष राजेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। कुलसचिव को आंगतुकों के प्रति आभार ज्ञापन की जिम्मेदारी दी गई है।
समारोह का होगा सीधा प्रसारण
दीक्षा समारोह के दौरान सभागार में कोविड प्रोटोकाल का पालन हो और फिजिकल
डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसके लिए विश्वविद्यालय के संगोष्ठी कक्षों में सजीव
प्रसारण देखने के लिए इंतजाम किए गए हैं। वेबसाइट पर भी इसका प्रसारण होगा।
ओवरऑल टॉपरों से बातचीत
इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईइएस) में जाने का लक्ष्य है। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। फिलहाल आईआईटी आइएसएम, धनबाद से एमटेक कर रही हूं। टॉपर होने की खुशी अलग ही होती है। राज्यपाल के हाथों गोल्ड मेडल मिलने का बेसब्री से इंतजार है।
प्रगति सक्सेना, बीटेक टॉपर (सिविल इंजी.) चांसलर गोल्ड मेडल
चांसलर मेडल मिलने के लिए चुने जाने पर उत्साहित हूं। लेकिन मेरी मंजिल तो आइईएस पास करना है। इसकी तैयारी में जुटा हुआ हूं। पूरी कोशिश होगी कि जल्द से जल्द मंजिल हासिल कर लूं। आईआईटी कानपुर से एमटेक कर रहा हूं।
अनूप पांडेय, बीटेक टॉपर (सिविल इंजी.) चांसलर गोल्ड मेडल
सुरक्षा व्यवस्था : 450 पुलिसकर्मी की लगी ड्यूटी
गोरखपुर। राज्यपाल के गोरखपुर आगमन पर शहर और विवि परिसर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी चार एएसपी और छह सीओ के जिम्मे सौंपी गई है। उनके फ्लीट के गुजरने वाले मार्ग से लेकर कार्यक्रम स्थल तक तकरीबन 450 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसमें चार एएसपी, छह सीओ, 14 इंस्पेक्टर, 70 दरोगा, 350 सिपाही, 70 महिला सिपाही, दो महिला इंस्पेक्टर, चार महिला दरोगा, 50 महिला सिपाही, 50 ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी ट्रैफिक आशुतोष शुक्ला ने बताया कि राज्यपाल के फ्लीट के गुजरने के दौरान जीरो ट्रैफिक रहेगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।