{"_id":"63e74f59566d37386704e3d3","slug":"mmmut-admission-in-b-tech-will-be-done-through-nta-entrance-exams-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MMMUT: एनटीए की प्रवेश परीक्षाओं से होगा मिलेगा बीटेक में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MMMUT: एनटीए की प्रवेश परीक्षाओं से होगा मिलेगा बीटेक में दाखिला
Sat, 11 Feb 2023 01:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:48 PM IST
सार
सीयूईटी (यूजी)-2023 में पंजीकरण का लिंक https//cut.samarth.ac.in/ है। जिसकी अंतिम तिथि 12/03/2023 है। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को उपरोक्त परीक्षा में सम्मिलित होने के साथ-साथ संबंधित पाठ्यक्रम के योग्यता मानक को पूरा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में सत्र 2023-24 में पीएचडी को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन, सीयूइटी (यूजी) एवं सीयूइटी (पीजी) के माध्यम से लिया जाएगा। यूजी के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है जिसकी अंतिम तिथि 12 मार्च है।
विज्ञापन
प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एससी जायसवाल ने बताया कि बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश जेईई- मेन परीक्षा 2023, बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल इंट्री), बीफॉर्मा प्रथम वर्ष, बीबीए प्रथम वर्ष एवं बीफार्मा द्वितीय वर्ष (लेटरल इंट्री) में प्रवेश सीयूईटी (यूजी)-2023 के द्वारा लिया जाएगा। एमबीए, एमसीए,एमएससी, एमटेक प्रथम वर्ष एवं बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल इंट्री बीएससी स्नातक के लिए) में प्रवेश सीयूईटी (पीजी)-2023 एवं पीएचडी प्रथम वर्ष में प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा एमईटी-2023 के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
प्रो. जायसवाल ने बताया सीयूईटी (यूजी)-2023 में पंजीकरण का लिंक https//cut.samarth.ac.in है। जिसकी अंतिम तिथि 12/03/2023 है। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को उपरोक्त परीक्षा में सम्मिलित होने के साथ-साथ संबंधित पाठ्यक्रम के योग्यता मानक को पूरा करना अनिवार्य है। इस संदर्भ में प्रवेश विवरणिका शीघ्र ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन