फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT: Admission in B.Tech 1st year from 29th October

एमएमएमयूटी : बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश 29 अक्तूबर से

Tue, 29 Sep 2020 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
MMMUT: Admission in B.Tech 1st year from 29th October
एमएमएमयूटी : बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश 29 अक्तूबर से
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश 29 अक्तूबर से शुरू होगा। चार चरण में सीटों का आवंटन किया जाएगा और 16 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
एमएमएमयूटी प्रवेश काउंसिलिंग कोआर्डिनेटर प्रो. पीके सिंह ने सोमवार को शेड्यूल जारी कर बताया कि छह अक्तूबर से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी और 24 अक्तूबर तक चलेगी। 26 अक्तूबर को दस्तावेजों के सत्यापन की अंतिम तिथि है। 29 अक्तूबर को सीट आवंटन की पहली सूची जारी की जाएगी। सीट आवंटन शुल्क जमा कर दो नवंबर तक प्रवेश सुनिश्चित कराना होगा। इसके बाद प्रवेश के लिए सीट आवंटन की दूसरी सूची चार नवंबर को जारी होगी और छह नवंबर तक प्रवेश लेना है।
विज्ञापन

सीट आवंटन की तीसरी सूची आठ नवंबर को जारी होगी और 10 नवंबर तक प्रवेश वहीं सीट आवंटन की चौथी सूची 12 नवंबर को जारी की जाएगी। विद्यार्थी को 12 से 16 नवंबर के बीच प्रवेश ले लेना होगा। इसके बाद अगर सीट बचती है तो उसकी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। एक नवंबर को आरक्षण के हिसाब से सीटों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगीे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएमएमयूूटी में विभिन्न ब्रांच एवं निर्धारित सीटें
ब्रांच सीटें
सिविल इंजीनियरिंग 150
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 150
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 150
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग 150
मेकेनिकल इंजीनियरिंग 150
केमिकल इंजीनियरिंग 75
इंफार्मेशन टेक्नालॉजी 75
90 फीसदी सीटें भरी जाएंगी एमएमएमयूटी परीक्षा से
बीटेक प्रथम वर्ष में 90 प्रतिशत सीटें एमएमएमयूटी प्रवेश परीक्षा से भरी जाएंगी और 10 फीसदी प्रवेश जेईई मेन से लिया जाएगा। इसके अलावा 10 फीसदी प्रवेश अन्य प्रदेशों से लिया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त सीटें हैं।
काउंसिलिंग के लिए दो हजार रुपये शुल्क
ऑनलाइन काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए विद्यार्थी को दो हजार रुपये शुल्क जमा करना है। शुल्क ऑनलाइन ही जमा होगा। इसके अलावा सीट आवंटित होने पर 40 हजार रुपये कंफर्मेशन शुल्क जमा करना है।

काउंसिलिंग के बाद प्रवेश रद कराने पर शुल्क वापसी नहीं
विद्यार्थी अगर काउंसिलिंग के दौरान अपना प्रवेश रद कराते हैं तो प्रवेश खत्म होने के बाद कुछ मामूली कटौती कर शुल्क वापस किया जाएगा, लेकिन काउंसिलिंग के बाद अगर प्रवेश रद कराते हैं तो शुल्क वापसी नहीं होगी। रद होने के बाद बची सीट पर प्रवेश भी नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed