फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT: 20 percent increase in mess fees, anger among students

एमएमएमयूटी : मेस फीस में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी, छात्रों में नाराजगी

Fri, 19 Jan 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 19 Jan 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
MMMUT: 20 percent increase in mess fees, anger among students
- पत्र लिखकर मुख्य अधीक्षक से बढ़ोतरी का पूछा कारण
विज्ञापन

- ट्वीट कर सरकार से बढ़ी फीस कम कराने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) प्रशासन ने छात्रावास में रहने वाले छात्रों की मेस फीस में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। प्रति सेमेस्टर लागू मेस फीस वृद्धि से छात्रों में नाराजगी है। उन्होंने लिखित आपत्ति भी दर्ज कराई है। इतना ही नहीं ट्वीट के जरिये आपत्ति सरकार तक पहुंचाई है और मदद की गुहार लगाई है।

एमएमएमयूटी में प्रति सेमेस्टर मेस फीस अब तक 15 हजार रुपये थी। विश्वविद्यालय ने इसमें करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि करके 18 हजार रुपये कर दी और उसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया। इसको लेकर छात्रों की ओर से विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इसके लिए ये सख्त आदेश जारी किया गया कि सभी छात्र संबंधित हाॅस्टल के मेस के खाते में तत्काल एडवांस फीस जमा कर दें, वरना सेमेस्टर की पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की तरफ से यह भी चेतावनी दी कि जो छात्र एडवांस मेस फीस नहीं जमा करेगा, उसके खिलाफ अर्थदंड लगाया जाएगा। बदलाव की जानकारी जैसे ही छात्रों को मिली, वह भड़क गए। उन्होंने पहले मौखिक रूप से इसे लेकर विरोध दर्ज कराया। लेकिन जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया तो रमन हाॅस्टल के मेस सचिव से बाकायदा पत्र लिखकर छात्रों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में यह भी तर्क दिया कि मुद्रास्फीति की दर छह से सात प्रतिशत है तो विश्वविद्यालय ने किस आधार पर 20 प्रतिशत मेस फीस बढ़ाई है। इस पर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का हवाला देते हुए मेस सचिव ने विश्वविद्यालय प्रशासन से फीसवृद्धि पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया।
एक छात्र ने फीसवृद्धि के आदेश और मेस सचिव की चिट्ठी ट्वीट कर सरकार से इस विषय में उचित कार्रवाई की मांग उठा दी। इसके अलावा कई अन्य छात्रों ने भी ट्वीट के जरिये आपत्ति दर्ज कराई है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन बढ़ी फीस में बदलाव न करने को लेकर अड़ा हुआ है।
-------------
पूर्व छात्र भी छात्रावास की बदहाली का उठा चुके है मुद्दा

हाल ही में हुए एलुमिनाई मीट के दौरान दुनिया भर के पूर्व छात्र विश्वविद्यालय परिसर में आए। उस दौरान उन्होंने जब अपने छात्र जीवन की यादों को ताजा करने के लिए हाॅस्टल का दौरा किया तो वहां की दुर्दशा देश दुखी हुए। विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ बैठक में कुछ एलुमिनाई ने हाॅस्टल की जर्जर स्थिति सहित विभिन्न समस्याओं पर आपत्ति जताई। इन समस्याओं में मेस की व्यवस्था भी शामिल थी। इस पर पूर्व छात्रों ने व्यवस्था के सुधार में सहयोग का आश्वासन भी दिया।

-----------
कोट...
मेस के भोजन की गुणवत्ता सुधारने का सुझाव एलुमिनाई द्वारा दिया गया था। ऐसे में छात्रों के लिए बेहतर व पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मेस फीस में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

प्रो. वीके गिरि, मुख्य हाॅस्टल अधीक्षक, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed