फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MLA RMD agarwal exposed corruption in road construction at Gorakhpur

नगर विधायक ने खोली सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की पोल, जेई ने कहा- 'मनबढ़ है ठेकेदार'

Wed, 14 Oct 2020 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Oct 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
MLA RMD agarwal exposed corruption in road construction at Gorakhpur
सड़क के निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे नगर विधायक। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल रुस्तमपुर इलाके में सड़क निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान नगर विधायक से बातचीत में नगर निगम के जेई नर्वदेश्वर पांडेय ने माना कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता खराब है। जेई ने कहा कि इसी वजह से ठेकेदार को भुगतान नहीं किया गया, लेकिन वह उन्हीं को हटवाने में लग गया है। उधर, डूडा परियोजना अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के लिए आए नगर विधायक ने कहा कि नगर निगम में रबराइज्ड इंटरलॉकिंग बिछाने के नाम पर हो रही लूट खुलकर सामने आ गई है। नियमानुसार ईंट के नीचे चार ईंच के पत्थर की गिट्टी बिछाई जानी थी। लेकिन यहां इंटरलॉकिंग रबराइज्ड थी ही नहीं। जब हाथ से ही ईंट निकाल कर नगर विधायक ने जांच कराई तो गिट्टी डाली ही नहीं गई थी।
विज्ञापन


नगर विधायक ने कहा कि इस्टीमेट में 200 ट्राली मिट्टी का प्रावधान था, लेकिन मिट्टी नहीं डाली गई। खराब सड़क के ऊपर सिर्फ नई ईंटें बिछा दी गई थीं। मोरंग बालू की जगह 1:12 के अनुपात में मसाले से सफेद बालू प्रयोग किया गया था और गिट्टी बमुश्किल एक ईंच ही डाली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद नगर निगम के अवर अभियंता नर्वदेश्वर पांडेय ने नगर विधायक से कहा कि सड़क की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसके बाद नगर विधायक ने परियोजना अधिकारी डूडा विकास सिंह तथा पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एसपी भारती से बात की। उन्हें साफ शब्दों में चेतावनी दी कि इस हीलाहवाली को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगर विधायक ने दोनों अधिकारियों को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इस सिलसिले में ठेकेदार का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।

डूडा परियोजना अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed