फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MLA and BRD principal fight on brainstorm stage in gorakhpur mahotsav

गोरखपुर महोत्सव: मंच पर ही भाजपा विधायक और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य में तू-तू, मैं-मैं

Mon, 13 Jan 2020 11:19 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 13 Jan 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
MLA and BRD principal fight on brainstorm stage in gorakhpur mahotsav
मंथन के मंच पर विधायक और बीआरडी के प्राचार्य के बीच विवाद। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में आयोजित विमर्श ‘मंथन-2020’ के दौरान पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। विधायक ने इलाज में लापरवाही और मेडिकल कॉलेज के भवन पर पेड़ उगने की बात उठाई तो प्राचार्य ने एक शेर कहकर विधायक को खुद के गिरेबां में झांकने की नसीहत दे डाली। मामला यहां तक बढ़ गया कि दर्शक दीर्घा में बैठे साहित्यकार डॉ. वेद प्रकाश पांडेय खड़े हो गए और बोले, समस्या पर ध्यान नहीं है और लफ्फाजी कर रहे हैं। प्राचार्य जी, आपको शर्म आनी चाहिए। इतना सुनने के बाद भी शेर पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


मामला आगे तब बढ़ा जब जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से जनता के संवाद के बीच संचालक डॉ. मुमताज खां ने पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह को बोलने के लिए आमंत्रित किया। विधायक ने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज को मुख्यमंत्री ने बहुत धन दिया है लेकिन प्रशासनिक भवन, जहां प्राचार्य बैठते हैं वहां की छतों पर पेड़ उगे हैं। सफाई तक नहीं कराई जाती है। एक डॉक्टर ने मरीज का तीन बार ऑपरेशन किया। मेरे कहने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। प्राचार्य की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इनकी यही सोच है तो व्यवस्था कैसे दुरुस्त होगी।
विज्ञापन

हम लोग यस सर और नो सर सुनने के लिए रह गए हैं। समस्या का समाधान के लिए नहीं। जब प्राचार्य को जवाब देने का मौका दिया गया तो उन्होंने कहा, भवन पर पेड़ अभी थोड़े ही उगे हैं। 10 सालों से हैं। सिर्फ उंगली उठाने से काम नहीं होता। उन्होने एक शेर ‘नजर को बदलिए नजारे बदल जाएंगे, सोच को बदलिए सितारे बदल जाएंगे, जरूरत नहीं है कश्ती को बदलने की, धारा को बदलिए किनारे बदल जाएंगे’ सुना डाला। शेर के जरिये ही प्राचार्य ने विधायक पर सीधा हमला किया। एक तरह से बताया कि आप अपना गिरेबां देखिए।

प्राचार्य के जवाब से विधायक तिलमिला गए। नाराज विधायक ने प्रतिवाद किया और बोले प्राचार्य जी चार्ज आपके पास है। क्या किया है आप ने? इस पर कॉर्डलेस माइक संभाले प्राचार्य ने फिर कुछ कहना चाहा तो ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विपिन सिंह मामले में हस्तक्षेप किया। दूर बैठे ही कहा कि प्राचार्य जी अब आप बैठ जाइए। इसी बीच दर्शकों की दीर्घा में बैठे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. वेद प्रकाश पांडेय खड़े हो गए और प्राचार्य पर बरस पड़े।

बोले- आपको कहना चाहिए था कि यहां से जाते ही पेड़ कटवा दूंगा। लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी लेकिन आप तो इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। आपको शर्म आनी चाहिए। इस पर दर्शकों की तरफ  से तालियां बजने लगीं। मामला गर्म होता देख संचालक ने विषय को बदल कर लोगों को शांत कराया। जब यह वाकया हुआ तो मंच पर भाजपा के मेयर सीताराम जायसवाल, नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed