{"_id":"64d090559ab917d7b608cb76","slug":"missing-three-year-old-girl-sleeping-with-mother-in-gorakhpur-2023-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मां के साथ सो रही तीन साल की बच्ची लापता, अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मां के साथ सो रही तीन साल की बच्ची लापता, अज्ञात पर केस दर्ज
Mon, 07 Aug 2023 12:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:16 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बच्ची के लापता होने की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। बच्ची की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। गांव के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके से गायब हुई 3 साल की बच्ची रोशनी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के परमेश्वरपुर गांव में शनिवार की रात मां के साथ सो रही तीन साल की बच्ची रोशनी रहस्यमय ढंग में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी बच्ची के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही एसपी नार्थ मनोज अवस्थी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच रिश्ते तीन साल से अच्छे नहीं हैं। इस वजह से पुलिस ने परिवार वालों को भी जांच के दायरे में रखा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, परमेश्वरपुर टोला नवापार निवासी दूधनाथ की पत्नी मनीता ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि वह रोज की तरह रात में खाना खाने के बाद तीन साल की बच्ची रोशनी के साथ सो गईं। रात में करीब दो बजे आंख खुली तो बगल में बच्ची नहीं थी। बच्ची को नहीं देखकर पहले घर और फिर गांव में आसपास तलाश की, लेकिन कहीं पर पता नहीं चला तो शोर मचाने लगी। शोर सुनकर गांव वाले भी बाहर आ गए और खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन पर फिर फेंका पत्थर, कोच सी 2 का शीशा चटका; केस दर्ज
इसी बीच पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। रात में बच्ची के लापता होने की खबर पाते ही एसपी नार्थ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के तालाब व अन्य जगहों पर तलाश के बाद भी बच्ची के नहीं मिलने पर पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। पता चला है कि तीन साल से पति-पत्नी के रिश्ते भी ठीक नहीं है। पति घर के बाहर सो रहे थे, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी से इन्कार कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें: थाने में बोली युवती- मेरी इज्जत लूट गई, अब केस वापसी की लगा रही गुहार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बच्ची के लापता होने की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। बच्ची की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। गांव के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं बताए जा रहे हैं। जांच जारी है, जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: थाने में बोली युवती- मेरी इज्जत लूट गई, अब केस वापसी की लगा रही गुहार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बच्ची के लापता होने की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। बच्ची की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। गांव के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं बताए जा रहे हैं। जांच जारी है, जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।