{"_id":"5fc62bc28ebc3e9bb744d492","slug":"missing-person-dead-body-found-in-sewer-at-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: लापता व्यक्ति का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: लापता व्यक्ति का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका
Tue, 01 Dec 2020 05:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, फरेंदा/लेहड़ा बाजार (महराजगंज)।

Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Dec 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन व घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बनगढ़िया पुल के पास पवह नाले में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नयनसर टोला भरतपुर निवासी हसबुद्दीन (55) के रूप में हुई। वह बीते बुधवार को घर से लापता हुआ था। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस छानबीन में लगी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बनगढ़िया पुल के पास पवह नाले में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पानी में दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बृजमनगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर शव को पानी से बाहर निकलवाए। थोड़ी देर बाद मृतक की शिनाख्त हुई।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त हसबुद्दीन निवासी ग्रामसभा नयनसर टोला भरतपुर के रूप में की। बताया जाता है कि वह बीते बुधवार की सुबह घर से निकला फिर वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने लापता होने की सूचना पुलिस को दी।

पहले मां, अब पिता की मौत
परिजनों की सूचना पर बृजमनगंज पुलिस बीते शनिवार को गुमशुदगी दर्ज छानबीन में लगी हुई थी। मामले की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी नौतनवां अजय सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। मामले को संज्ञान में लेते हुए मातहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि हसबुद्दीन बीते बुधवार को घर से लापता हुआ था। परिजनों की सूचना पर शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। इसी दौरान मंगलवार की सुबह पवह नाले से उसका शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मौके पर पहुंचे परिजनों ने की। मौत के कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की सात बेटियां हैं। जिनमें तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। चार बेटियों की शादी अभी नहीं हुई है। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। अब पिता की भी मौत हो जाने से बेटियों के ऊपर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।