{"_id":"5f130aac8ebc3e9f6561813b","slug":"miscreants-vipin-partner-killed-in-encounter-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मुठभेड़ में मारे गए बदमाश विपिन का साथी गिरफ्तार, 15 हजार का उस पर घोषित था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मुठभेड़ में मारे गए बदमाश विपिन का साथी गिरफ्तार, 15 हजार का उस पर घोषित था इनाम
Sat, 18 Jul 2020 08:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Jul 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में मारे गए विपिन सिंह के एक और साथी योगेश चौधरी को क्राइम ब्रांच व गुलरिहा पुलिस ने शनिवार को महुआ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेेय एवं एसपी क्राइम अशोक वर्मा ने बताया कि शाहपुर के जंगल हकीम नंबर दो मोहनापुर निवासी योगेश चौधरी मुठभेड़ में मारे गए विपिन सिंह का साथी था। नौ बीते जून को विपिन द्वारा झुंगिया बाजार निवासी प्रापर्टी डीलर आशीष उर्फ छोटू प्रजापति पर फायरिंग की गई थी, जिसमें छोटू के दोस्त अरुण का भाई दीपचंद व रास्ते में जा रहा बच्चा आदित्य घायल हो गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर के टॉप 10 बदमाशों में शामिल विनोद उपाध्याय गिरफ्तार, पीडब्लूडी कांड की सुर्खियों में आया था इसका नाम
विज्ञापन
इसके बाद भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। योगेश उस फायरिंग व मुठभेड़ में विपिन व अन्य साथियों के साथ शामिल था और पुलिस पर गोली भी चला रहा था। विपिन को गोली लगने के बाद वह फरार हो गया था। जिसके बाद उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी थीं।
चोरी का आरोपित गिरफ्तार
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की योगेश महुआ तिराहे पर आने वाला है। जब वह वहां पहुंचा तभी पुलिस ने घेराबंदी का उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया गया। उसके खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास, साजिश रचने सहित कई अन्य आरोपों में चार केस दर्ज हैं। मुठभेड़ में शामिल दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने 20 दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजवाया था।
इसे भी पढ़ें- जीवनी लिखने के बहाने हाथ लगा स्मार्टफोन, अब जेल से हुकूमत चला रहा कुख्यात चंदन
शाहपुर पुलिस ने शनिवार को चरगांवा चौराहे से चोरी के आरोपित आकाश चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पिट्ठू बैग, टीवी सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार इलाके के बंद घरों में वह लॉकडाउन के दौरान लगातार चोरी कर रहा था जिससे लोग परेशान थे। एक सप्ताह पूर्व ही इसने शाहपुर इलाके के एक बंद मकान से चोरी किया था।
इसे भी पढ़ें- जीवनी लिखने के बहाने हाथ लगा स्मार्टफोन, अब जेल से हुकूमत चला रहा कुख्यात चंदन
शाहपुर पुलिस ने शनिवार को चरगांवा चौराहे से चोरी के आरोपित आकाश चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पिट्ठू बैग, टीवी सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार इलाके के बंद घरों में वह लॉकडाउन के दौरान लगातार चोरी कर रहा था जिससे लोग परेशान थे। एक सप्ताह पूर्व ही इसने शाहपुर इलाके के एक बंद मकान से चोरी किया था।