{"_id":"612351e934d28e17932c485c","slug":"miscreants-stabbed-two-youths-during-dispute-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कहासुनी के दौरान बदमाशों ने दो युवकों को मारा चाकू, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कहासुनी के दौरान बदमाशों ने दो युवकों को मारा चाकू, एक गंभीर
Mon, 23 Aug 2021 01:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:14 PM IST
सार
आर्यनगर में कहासुनी के बाद बदमाशों ने की वारदात, केस दर्ज। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
चाकू से हमले में घायल आकाश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के आर्यनगर के पास शनिवार की रात स्कूटी सवार दो युवकों को रोककर दबंगों ने विवाद के बाद चाकू मार दिया। एक युवक के पेट में चाकू लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरे को मामूली चोट आई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। पेट में चाकू लगने से घायल आकाश गुप्ता (25) की मेडिकल कॉलेज में हालत गंभीर बनी हुई है, उसे आईसीयू में रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज के मदरिया गांव निवासी हेमंत रावत एंबुलेंस चलाते हैं। दिलेजाकपुर मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर पत्नी मनीषा के साथ रहते हैं। शनिवार की रात में 10 बजे हेमंत अपने दोस्त दीवान बाजार निवासी आकाश गुप्ता के साथ स्कूटी से कमरे पर लौट रहे थे।
विज्ञापन
आर्यनगर चौराहा के पास खड़े कुर्मियान टोला निवासी तबरेज, पुर्दिलपुर के रहने वाले राहुल व उसके एक साथी ने दोनों को रोक लिया। बातचीत के दौरान कहासुनी होने पर तबरेज ने साथियों संग हेमंत व आकाश गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया।
शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के बाद हेमंत को घर भेज दिया गया जबकि आकाश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली कल्याण सिंह सागर ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।