{"_id":"618cc551cdb46e5c7c6d5cd7","slug":"miscreants-shot-young-man-returning-from-birthday-party-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, एसपी ने दर्ज किया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, एसपी ने दर्ज किया बयान
Thu, 11 Nov 2021 12:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:55 PM IST
सार
ग्राम सभा नेवरा के बासीपार निवासी राम आशीष यादव का 18 वर्षीय पुत्र प्रतीक यादव ग्राम मुसाइला में अपने दोस्त के जन्मदिन पार्टी में गया था। वहां से रात आठ बजे बाइक से घर आ रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के मिश्रौली व नेवार के बीच बुधवार की रात में आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को निशाना बनाकर गोली मार दी। गोली युवक के कान को जख्मी करते हुए निकल गई। दोस्त के जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे इस युवक को परिजन पीएचसी कौड़ीराम लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा नेवरा के बासीपार निवासी राम आशीष यादव का 18 वर्षीय पुत्र प्रतीक यादव ग्राम मुसाइला में अपने दोस्त के जन्मदिन पार्टी में गया था। वहां से रात आठ बजे बाइक से घर आ रहा था।
प्रतीक के मुताबिक मिश्रौली व नेवरा के बीच बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक रुकते ही उसमें से एक ने फायर कर दिया। फायरिंग के बाद युवक बाइक से भाग निकले। गोली चलने की सूचना पर पहुंचे प्रतीक के पिता रामअशीष मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर युवक का बयान दर्ज किया। एसओ गगहा अमित कुमार दूबे ने बताया कि घायल युवक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। छानबीन कर केस दर्ज होगा।