फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreants shot Saraf in Gulhira Gorakhpur

Gorakhpur: पुलिस पिकेट के पास बदमाशों ने सर्राफ को मारी गोली, हालत गंभीर, छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 02 Dec 2022 08:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 Dec 2022 08:55 PM IST
सार

घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घायल राजकुमार कर्महा गांव के रहने वाले हैं और जंगल डुमरी नंबर दो में सूर्यांश ज्वेलर्स के नाम से उनकी दुकान हैं।

विज्ञापन
Miscreants shot Saraf in Gulhira Gorakhpur
गोली लगने से घायल सर्राफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के चंबल घाटी चौराहे पर शुक्रवार शाम 5 बजे नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी राजेश गुप्ता (34) को गोली मार दी। दुकान में घुसकर बदमाशों ने राजेश के मुंह में पिस्टल डाल दी और फायर कर दिया। एक स्थानीय युवक ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो वे हवाई फायर करते हुए भाग निकले। गंभीर हालत में राजेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना के बाद एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी जे.रविंद्र और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने घटना के पर्दाफाश के लिए एसओजी सहित चार टीमों को लगा दिया है। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसी टीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, करमहां बुजुर्ग गांव निवासी राजेश गुप्ता की चंबल घाटी चौराहे पर रमाशंकर सिंह के कटरा में सूर्यांश ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार शाम पांच बजे राजेश दुकान में अकेले मौजूद थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक से दो नकाबपोश युवक पहुंचे थे। दुकान के सामने बाइक रोककर एक बदमाश अंदर दाखिल हुआ और फिर मुंह में असलहा डालकर गोली दाग दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान से 50 मीटर की दूरी पर खड़े गांव के एक व्यक्ति ने बाइक सवार बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद दोनों बदमाश कोदई शाह टोला की तरफ फरार हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीछे बैठा बदमाश हेलमेट लगाए हुए था और आगे बाइक चला रहा बदमाश मास्क लगाए था। बदमाशों की उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास रही होगी।

घटना की वजह स्पष्ट नहीं
राजेश को गोली क्यों मारी गई, इस बारे में घरवाले और पुलिस कुछ भी नहीं बता पा रही है। दुकान से कोई सामान गायब न होने की वजह से पुलिस लूट की आशंका से इनकार कर रही है। वहीं, घायल राजेश के भाई ने भी किसी से दुश्मनी या फिर अन्य वजहों से अनभिज्ञता जताई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।


व्यापारी को दुकान में घुसकर गोली मारी गई है। दो बदमाशों ने वारदात की है। घटना के पर्दाफाश के लिए एसओजी सहित पुलिस की चार टीमें लगा दी गईं हैं। पुलिस सीसी टीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। डॉक्टरों ने व्यापारी की हालत खतरे से बाहर बताई है।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed