फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreants shot on businessman of navtanwa during returning from Gorakhpur

गोरखपुर से नौतनवां लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर

Fri, 01 Jan 2021 12:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, चिलुआताल (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, चिलुआताल (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Jan 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
Miscreants shot on businessman of navtanwa during returning from Gorakhpur
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल इलाके के मानीराम रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार को नौतनवां (महराजगंज) के होजरी कारोबारी प्रशांत जायसवाल (25) को बदमाशों ने गोली मार दी। सीने और पेट के बीच गोली फंसने की वजह से प्रशांत को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। भाई विपिन के मुताबिक, लूट के इरादे से बदमाशों ने गोली मारी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नौतनवां के सरोजनी नगर निवासी श्याम प्रकाश जायसवाल के पुत्र प्रशांत जायसवाल भाई विपिन के साथ कार की सर्विसिंग कराने गोरखपुर आए थे। दोपहर दो बजे के करीब दोनों नौतनवां लौट रहे थे। कार विपिन चला रहे थे।
विज्ञापन


गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर सिक्टौर बाजार स्थित मानीराम रेलवे क्रॉसिंग किसी ट्रेन के आने के कारण बंद थी। इस बीच प्रशांत पान-मसाला खरीदने के लिए कार से उतरे। आरोप है कि इस दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक प्रशांत के पास पहुंचे। उनकी किसी बात पर प्रशांत से कहासुनी हो गई। नोकझोंक के बीच एक युवक ने प्रशांत के सीने में तमंचे से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। बाइक सवार भी नौतनवां के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोली मारने वाला बदमाश असलहा लहराते हुए, एक साथी के साथ बंद क्रासिंग के नीचे से बाइक निकाल कर मानीराम-बालापार रोड की तरफ भाग गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक शहर की तरफ निकल गए। घायल प्रशांत को लेकर, उनके भाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे।


उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। प्रशांत तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। सबसे बड़ा भाई विपिन तो दूसरे नंबर के प्रवीण हैं। नौतनवां में इनके मामा की रेडिमेड के साथ ही गल्ले का कारोबार है। इसी कारोबार के साथ प्रशांत और विपिन भी जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed